ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नजमा फातिमा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के महिला जागरूकता अभियान के तहत बरेली पहुंच कर महिलाओं को जागरूकता के मंत्र दिए,

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

एआईएमआईएम महिला विंग महिलाओं में जागरूकता पैदा कर  निकाय चुनाव में जागरूक महिलाओं की भरपूर भागीदारी सुनिश्चित करेगी, नजमा फातिमा, 

कांग्रेस सपा बसपा और भाजपा सहित सभी पार्टियां चाहती है कि महिलाएं चुनाव जीते परंतु उनके अधिकार मर्दों तक ही सीमित रहें, नजमा फातिमा

बरेली, आज दिनांक 16,5,2022 को  ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन जिला बरेली के अध्यक्ष जनाब मुजम्मिल रजा खां की अध्यक्षता में पीलीभीत बाईपास रोड स्थित होटल राज महल में महिला जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नजमा फातिमा ने शिरकत की मोहतरमा नजमा फातिमा ने अपने संबोधन के दौरान महिलाओं को राजनीति में हिस्सेदारी को लेकर जागरूक किया और आगामी निकाय चुनाव को लेकर जिले में चल रही तैयारियों का जायजा लिया, इस दौरान मौजूद रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता जावेद सहित महानगर प्रभारी मेजर रेहान जिला महासचिव शुजा नक़वी, जिला संगठन मंत्री फरियाद मेवाती जिला सचिव आरिफ अल्वी जिला सोशल मीडिया इंचार्ज रिहान कुरेशी जिला मीडिया प्रभारी अहमद अब्दुल्ला, जिला प्रवक्ता सरताज अल्वी, बहेड़ी विधानसभा अध्यक्ष नाजिम उल कादरी जिला कार्यकारिणी सदस्य मुफ्ती मौअज्जम, आमिर जमाली मोहसिन कुरेशी आबिद हसन अमान चिश्ती दायम खान नासिर अज़हरी, सैयद शाह आलम मोहम्मद ओवैस, आदि उपस्थित रहे,







महिला जागरूकता कार्यक्रम के समापन के बाद जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट नजमा फातिमा ने कहा जिस तरह सक्रिय राजनीति में मर्दों की भूमिका रहती है ठीक उसी तरह सक्रिय राजनीति में निकाय चुनावों से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को ध्यान में रखते हुए महिला जागरूकता अभियान पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है| नजमा फातिमा ने कहा इसके लिए पार्टी जल्द ही महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उनमें राजनीतिक चेतना पैदा करेगी, उन्होंने कहा जिस दिन उत्तर प्रदेश की महिलाएं राजनीतिक तौर पर जागरूक होकर आत्मनिर्भर होंगी तभी महिलाओं की हर समस्या का समाधान स्वयं हो जाएगा, नजमा फातिमा ने कांग्रेस सपा बसपा और भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा की सभी पार्टियां महिलाओं की हिस्सेदारी की बात तो करती है परंतु महिलाओं में जागरूकता पैदा कर उन्हें राजनीतिक ताकत नहीं बनाना चाहती है, सभी पार्टियां चाहती हैं महिलाएं चुनाव जीते परंतु उनके अधिकार मर्दों तक ही सीमित रहें| उन्होंने कहा हमारी पार्टी ने फैसला किया है, कि देश की आधी आबादी जागरूक होकर  सक्रिय राजनीति में जब राजनीतिक ताकत बनेगीं, तभी महिलाओं पर अत्याचार रुकेंगे और उनको न्याय भी मिलेगा|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना