CO का ब्यान और उस पर CM की मोहर, हिन्दू मुस्लिम एकता को तोड़ने की साज़िश

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी बरेली, अगर हम दुनिया की बात करें और दुनिया का इतिहास और वर्तमान देखें, तो एक ही बात स्पष्ट दिखाई देती है की दुनिया की धरती पर अपने देश भारत जैसा देश नहीं है। राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक धरातल पर भारत दुनिया का सर्वोत्तम देश है जहां हर जाति धर्म संप्रदाय के खूबसूरत फूल खिलते हैं और हर बार इस खूबसूरत फूलों के बगीचे को तहस-नहस करने के लिए जहां CO और CM जैसी तंग ज़हन सोच के लोग पैदा हुए हैं वहीं इसे बचाने की खातिर ईवी रामास्वामी पेरियार, कबीरदास, महात्मा ज्योतिबा फूले, तुका राम, गुरू नानक, फातिमा शेख, भगवान महावीर, सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी, शहीद ए आजम भगत सिंह और समाजिक, राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र में क्रांति के प्रतीक भारत में समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व को स्थापित करने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसी महान हस्तियां पैदा होती रही हैं। तभी तो अंतर्राष्ट्रीय शायर डॉक्टर अल्लामा इकबाल ने कहा था _कि कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी,सदियों रहा है दुश्मन दौर ए जमा हमारा_ _भारत में सै...