उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश द्वारा कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन

 ** खजूरी चौक पर जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौहान के नेतृत्व में किया गया। इस धरने में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी बताया कि कांग्रेस सर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त है और इनका इतिहास भ्रष्टाचार से जुड़ा है झारखंड से लेकर उड़ीसा तक उनके सांसदों के यहां से जो पैसा बरामद हो रहा है


वह तो अभी सिर्फ एक झांकी है अभी भी गिनती जारी है और यह गिनती हजारों करोड़ तक पहुंच सकती है। इसमें अभी बड़ी मछली भी सामने आएगी जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों का लिप्त होना कोई बड़ी बात नहीं होगी। जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने बताया कांग्रेस के भ्रष्टाचार की अलख  को हम जन-जन तक लेकर जाएंगे ताकि लोगों को इनके घोटाले के बारे में पता चले। 70 सालों तक कांग्रेस ने सिर्फ घोटाला किया है और जनता की गाड़ी कमाई को अपने ऐस और आराम पर लुटाने का कार्य किया है। कांग्रेस के सांसद

धीरज साहू तो एक झलक मात्र है कहें तो पूरी की पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है। हम प्रदेश से जिला और मंडल व समिति स्तर तक इस आंदोलन को लेकर जायेगे। जिला प्रभारी गजेंद्र यादव ने बताया चाहे 2G घोटाला हो कोयला घोटाला हो स्पेक्ट्रम घोटाला हो कॉमनवेल्थ घोटाला हो और वर्तमान में कांग्रेस के सांसद धीरज साहू के यहां से मिल रहे कई 100 करोड़ रुपए का घोटाला हो यह कांग्रेस के लिए कोई नई बात नहीं है। इन्होंने देश में सिर्फ घोटाले किए हैं और भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के हर घोटाले को जनता तक पहुंचा रही है। विधायक अजय महावर ने बताया हाल मे हुए राज्यों के विधानसभा चुनाव से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया पर घोटाले जारी हैं और धीरे-धीरे देश कांग्रेस मुक्त पार्टी की तरफ बढ़ रहा है क्योंकि इनको घोटाले से मतलब है देश से नहीं। इस विशाल धरने मे मोहन सिंह बिष्ट सत्यपाल बैसला  मोहन गोयल महक सिंह राजकुमार बल्लन  गुलाब सिंह राठौर योगेंदर सिंह राजोरा ठाकुर अवधेश सिंह सुशील चौधरी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान कौशल मिश्रा सागर त्यागी राहुल गौर विनोदजायस रंजन त्यागी नरेश गौर व सभी निगम पार्षद व उत्तर पूर्वी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष व सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*