उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ यू के चौधरी की अध्यक्षता मे विस्तृत संगठनात्मक बैठक।।

भाजपा उत्तर पूर्वी जिला संघठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष डॉ यूके चौधरी की अध्यक्षता मे हुयी। बैठक में प्रदेश मंत्री किशन शर्मा की उपस्थिति रही। बैठक में आगामी कार्यक्रमों के विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही नवनियुक्त स्टैंडिंग कमेटी मेंबर श्रीमती सत्या शर्मा एवं सिविल लाइन जोन चेयरमैन गुलाब सिंह राठौड़ का स्वागत भी किया गया। संगठन द्वारा 2 मिनट मौन


रखकर जो साथी हमसे छूट गए उनके देवलोकगमन अपनी सामवेदना भी प्रकट की गयी। डॉ यूके चौधरी ने बताया कि जिला स्तर पर 10 जून से लेकर 25 जून तक संगठन देशव्यापी कार्यक्रम करेगा जिसमें उत्तर पूर्वी जिला अपने जिले में एक अहम भूमिका निभाएगा। सभी कार्यक्रमों के निमित संयोजक और सह संयोजको की घोषणा कर दी गयी है। प्रदेश मंत्री किशन शर्मा ने बताया 10 और 11 जून को जिला स्तर पर प्रेस वार्ता होनी है। प्रदर्शनी लगानी है एवं प्रोफेशनल मीट का

आयोजन होना है। 12 से 14 जून के बीच में विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा विश्व योग दिवस 17 से 21 जून तक मनाया जाएगा। ग्राम वार्ड शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर चौपाल एवं पंचायत केंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भाजपा सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। इस दौरान विभिन्न स्तरों पर नेताओं का प्रवास भी रहेगा। 5 जून से वृक्षारोपण करना है।  एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाना है। 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया जाएगा।  यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक मनाया जाएगा। 25 जून को जिला स्तर पर सेमिनार का आयोजन होगा जिसमें आपातकाल के डंस को जन-जन में अवगत कराना प्राथमिकता रहेगी। आपातकाल को संविधान की हत्या के रूप मे देखा जाता है। 

इस बैठक में उपाध्यक्ष सचिन मावी राहुल गौड रंजन त्यागी योगेंद्र राजोरा विनोद जायस मीडिया प्रभारी दीपक चौहान नेहा उप्रेती रजनी सोढ़ी सौरभ चातक व समस्थ निगम पार्षद नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष मोर्चा अध्यक्ष व अपेक्षित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल