लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद का 73वां जन्म दिन समारोह

आज दिनांक 3 जून 2025 को लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद का 73वां जन्म दिन समारोह समर्थकों,  शुभ चिंतकों  द्वारा आयोजित किया गया, शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में हजारों लोगों ने मीठा निर्मल जल ग्रहण कर उन्हें शुभ कामना दी, तथा फूल-मालाओं, पुष्प गुच्छों के साथ पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया, इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ



नेताओं, कार्यकर्ताओं, ज्ञानपीठ केन्द्र के साथियों सहित सैकड़ों लोगों ने दीर्घायु की कामना की, जोरदार नारे लगाये गये, गजब का उत्साह-उल्लास कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था, कार्यक्रम का सन्देश, उद्देश्य “जन-जन में सद्भाव, प्रेम और भाईचारा, यही पैगाम हमारा” को प्रचारित-प्रसारित करना था | ज्ञानपीठ केन्द्र के प्रांगण में छात्रों, प्रतियोगी छात्रों व राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पुस्तकें भेंट की गयी|


        इस अवसर पर शिक्षाविद समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव  ने सभी शुभ चिंतकों, समाजवादी साथियों, गणमान्य विद्वानों, ज्ञानपीठ केन्द्र के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश वासियों से कहा था कि “दुनिया में हम तभी सम्मान प्राप्त कर सकते है जब हम आन्तरिक दृष्टि से मजबूत होंगे, तथा नफ़रत, असहिष्णुता, भय, ईर्ष्या, अहंकार का वातावरण नहीं बनने देंगे बल्कि पूरी ताकत से उसे रोकने का कार्य करेंगे, जिससे समाज, देश में अनाचार, अत्याचार और अन्याय न फैले, हमें सद्भाव,


भाईचारा, प्रेम और नैतिक आचरण को सुदृढ़ करने के लिए पूरी शक्ति लगाकर कार्य करना चाहिए, लेकिन आजादी के 76 वर्ष बाद भी हम स्वतंत्रता सेनानियों  और शहीदों के सपनों का भारत नहीं बना पाए, अहंकारी, सामंतवादी ताकतें लूट और झूठ का वातावरण बना देश के संसाधनों को चन्द लोगों का कब्ज़ा करवा रही है, देश की सम्पूर्ण पूंजी का 40% हिस्सा 1% लोगों के पास है, 100 करोड़ लोग चिकित्सा और शिक्षा से वंचित है, 83% ग्रेजुएट इंजी0, 50% एमबीए डिग्री धारक बेरोजगार है, ट्रांस्परेसी इंडेक्स 2024 भारत भ्रष्टाचार में 180 देशों में 116वें स्थान पर है, प्रेस की आजादी में विश्व के 180 देशों में 161 वें स्थान पर, भारत मानव पूंजी सूचकांक में 174 देशों में 116 वें स्थान पर और विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2025 में 147 देशों में 118 वें स्थान पर है, आज सरकार की गलत नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान है, बेरोजगारी, मंहगाई बढती जा रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त है, सत्ता की धमक हर तरह के अपराध करवा रही है, गरीब, गरीब होता जा रहा है, अमीरी बढ़ रही है, शिक्षा और चिकित्सा पर सरकार को अधिक बजट में व्यवस्था करनी चाहिए, तभी जनता का कल्याण होगा, गैर बराबरी कम होगी, इस सरकार में शिक्षा, चिकित्सा की हालत गम्भीर, आम आदमी की पकड़ से बाहर हो गयी है| 

        कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे, महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, डा0 देवकर्ण चौहान, समाज सेविका फूलमती यादव, ठाकुर विक्की सिंह, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, सरदार अवतार सिंह काले, शिशिर यादव, डा0 ओम प्रकाश यादव, वीर सिंह सैन, ओम प्रकाश अरोड़ा, डा0 सरोज यादव, रिशिका प्रकाश, अर्जुन, निशांत, सौरभ यादव, अयांश, अबीर, सरदार तरविंदर सिंह, जीता सिंह, अंकुर यादव एडवोकेट, रिवासा, ऋचा, शानू, रोशनी, जुमनी, सोनम, राहुल यादव,  किरण कालिया, अनामिका यादव, महिला नेत्री मालती चौहान, चक्रधारी दुबे, अवधेश यादव, अंशु ठाकुर, रोहित माथुर, राजन कश्यप, शिवानन्द चौबे, चन्द्रबली मौर्य, कैलाश चन्द्र, अमृत लाल चौरसिया, ब्रह्म प्रकाश, ताहिर अली, यासीन, वीरेन्द्र यादव बिन्नू, अवधेश मौर्य, जगन्नाथ प्रसाद, फूल चन्द पटेल, सम्राट सिंह, हाजी मोहम्मद सलाम, प्रतिभा, अभिषेक, मुनीव यादव, चिंतामणि यादव, धर्मवती, राजपाल यादव, सोनिया, बाला, ओमवती, विनोद त्रिपाठी, अनिल मिश्र, राजेन्द्र सिंह, हुकुम सिंह, जसवीर सिंह, पप्पू सिंह, हरिकृष्ण, दिलीप यादव, प्रेम चन्द पटेल, राजीव गर्ग, शिवम् पाण्डेय, सुरेश कुमार भारद्वा ज, नागेन्द्र मौर्य, सहित सैकड़ों लोगों ने शुभ कामना प्रेषित की |


                                                                                                                          

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल