भाजपा के खिलाफ पीलीभीत मे समाजवादी पार्टी की एक दिवसीय भूख हड़ताल: जिला अध्यक्ष ने कहा- भाजपा सरकार में महगाई चरम पर

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*

बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का हो रहा विकास,* 

*आरक्षण खत्म करने की बनाई जा रही योजना*

पीलीभीत:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने नकटादाना चौराहा स्तिथ में एक दिवसीय भूख हड़ताल की जिसमे पहुंचे समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम इस दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए इस दौरान पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि "देश व प्रदेश की भाजपा सरकार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। पीड़ित न्याय के लिए भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं हैं समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व बैनर लेकर प्रदर्शन किया


इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय परिसर के अंदर एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने ये भी कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हड़ताल की जा रही है। समाजवादी पार्टी पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) के सम्मान की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलों में पार्टी के कार्यकर्ताओं के सहयोग से भूख हड़ताल की जा रही है।"

इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने भी अपने सम्बोधन मे कहा कि "भाजपा सरकारों में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। भाजपा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। जिन वजह से लोग बेरोजगार हो रहे हैं। शहर व देहात में अपराधी बेलगाम हैं। यदि सरकार ने उनकी मांगों का संज्ञान नहीं लिया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी मौजूदा सरकार अपने हितो को साधने एव अडानी एव अम्बानी जैसे उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने के लिये गरीब एव मजदूरो का हक मारकर उनको फायदा पहुँचाने का कार्य कर रही है" उन्होंने भूख हड़ताल के कार्यक्रम को को सफल बनाने के लिये कार्यकर्ताओं का आभार जताया तथा इस एकजुटता के साथ हमेशा जुटने का आवाहन किया।

सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने भी मजदूर सभा कार्यकर्ताओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे अपने विचार रखते हुए प्रदेश एव केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी बताते हुए कड़े प्रहार किये

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र ने भी वर्तमान सरकार को सविधान विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओ से इसे उखाड़ फेकने की अपील की।

इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव फारूख कादरी ने एकदिवसीय भूख हड़ताल मे भागीदारी करते हुए कहा की "आज देश मे सविधान विरोधी ताकते बाबा साहब के संविधान को वदलना चाहती जो की होने नही दिया जाएगा मजदूर एव मजलूम विरोधी हर ताकत को मुहतोड़ जबाब दिया जाएगा मजदूरों एव कमजोरों की आवाज को दबने नही दिया जाएगा पुरजोर विरोध किया जाएगा " 

जिला महासचिव नफीस अंसारी ने कहा "आज देश और प्रदेश मे सबसे ज्यादा यदि कोई वर्ग परेशान है तो वह पी डी ए के अंतर्गत आने वाले गरीब किसान और नौजवान है लेकिन वह अब अपने हको की आवाज उठा रहे जिसका परिडाम लोकसभा चुनाव मे देखने को मिलेगा"

ज़िला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कटटर ने भी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए उन्हे भरोसा दिलाया की उनकी लड़ाई को किसी तरह कमजोर नही पड़ने दिया जाएगा।


कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अमित पाठक ने किया इस दौरान प्रमुख रूप से  समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव  #श्रीमती_दिव्या_पी_चौधरी_जी ,सपा प्रदेश सचिव फारूक कादरी साहब,सपा जिला महासचिव  #नफीस_अहमद_अंसारी_जी , समाजवादी मजदूर सभा जिलाध्यक्ष तुफैल खां साहब, आरती महेंद्र जी 129 पूर्व प्रत्याशी,सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर जी,सपा जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर जी,127 विधानसभा अध्यक्ष असलम जावेद अंसारी जी,सपा जिला उपाध्यक्ष काशीराम सरोज जी,जिला उपाध्यक्ष बीडी प्रजापति, 128 विधानसभा अध्यक्ष विनोद वर्मा जी, बलवान सिंह गौतम,मुनेंद्र भारती,रूपलाल गंगवार,सुरेश चंद्र,समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि जी,सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष एड.ज्योति प्रकाश शुक्ला जी,श्याम सिंह यादव राष्ट्रीय सचिव डॉ भीमराव अम्बेडकर वाहिनी,विनोद कुमार वर्मा एडवोकेट,सपा जिला सचिव हकीम सिंह यादव,सपा जिला सचिव कमलेश कुमार पाल,सुरेश चंद्र ,द्वारिकाप्रसाद प्रजापति,दलजीत सिंह, जोवनप्रीत सिंह,अफजल हुसैन,सय्यद रेहान कादरी,हरजिंदर सिंह,सूरजपाल,नरेश कुमार सागर,वलीउल्ला खां,जिला सचिव संजय सिंह यादव,साबिर हुसैन, मो.युनुस, अकील अंसारी,सवील अहमद,वारसी,सालिकराम गंगवार, अभिषेक गंगवार,पंकज गंगवार, सहित तमाम नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे...!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना