पूरनपुर में ईसाई धर्म के लोगों ने ईस्टर का पर्व धूमधाम से मनाया*

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*

पूरनपुर। नगर में ईस्टर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसाई मान्यता के अनुसार ईसा मसीह सूली चढ़ने के बाद इस दिन फिर जीवित हो उठे थे। इसी खुशी में सेंट जोसेफ़ चर्च में विशेष प्रार्थना करायी गयी।  चर्च की भव्यता से सजाया गया। पुरोहित ने सभी की भलाई की दुआएं कीं। 


नगर में ईस्टर का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।इसमें आसपास के क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग भाग लेने आये। फादर राजेश ने ईसा मसीह के बताये हुए रास्ते पर चलने की हिदायत दी तथा परम प्रसाद वितरण किया। नगर के एक मात्र सेंट जोसेफ चर्च में रविवार को ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाकर बेरहमी  से मृत्यु दंड दिया गया था इसके तीसरे दिन वह पुनर्जीवित हो गये थे जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है। इसमें आसपास के क्षेत्रों सहित बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग भाग लेने आये। चर्च पुरोहित फादर राजेश ने  विशेष प्रार्थना ’मिस्सा बलिदान‘ चढ़ाया। बीती रात चर्च में मोमबत्तियां जलाकर ख्रीस्त की ज्योति के साथ पास्का जागरण का आरंभ किया।


रविवार को प्रार्थना सुबह नौ बजे शुरू हुई । पुरोहित फादर राजेश ने कहा कि प्रभु ईसा इस दुनिया के लिए मुक्तिदाता थे। प्रभु ईसा ने अपनी जान की कुर्बानी देकर संसार को एक नई रोशनी दी। उन्होंने दूसरों के पापों के लिए खुद को जालिमों के हवाले कर दिया था। वह और उनके सच्चे शिष्य सच्चाई के रास्ते से बिल्कुल भी नहीं डिगे। कुर्बानी, सच्चाई और ईमानदारी का यही सबक हम सभी को देकर हमें शांति का मार्ग दिखाया। उन्होंने चर्च में देश के सभी धर्मों के लोगों में आपसी सदभाव बनाए रखने के साथ देश दुनिया की भलाई व देश के


राजनेताओं, अफसरों, सरहद पर तैनात जवानों की मुश्किलें आसान करने की दुआंए की। बाद में परम प्रसाद वितरण किया। क्रिस्टिना मोल फिलिप ने पहली बार परम प्रसाद ग्रहण किया। गायक मंडली में जगदीप मसीह की टीम ने बीच-बीच में भजन भी प्रस्तुत किये। प्रार्थना के बाद चर्च के बाहर सभी ने एक दूसरे को ईस्टर की मुबारकबाद दी। यहां स्कूल उपप्रधानाचार्य सिस्टर दीपा, ब्रदर लॉरेन्स क्रास्टा, सिस्टर सुदीप्ति, सुशील, जॉयस परेरा, जॉर्ज कुट्टी, लिली प्रकाश, सुमित सिंह, बलकार मसीह, सुखविंदर सिंह, शीला जॉर्ज, रायडन परेरा, रोनाल्ड परेरा, आनन्द प्रकाश, प्रीति थॉमस, सूरज, पतरस मसीह, नीलिमा संजय सिंह, इमानुअल, जगदीप मसीह आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र