सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया|
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट,
जिला अस्पताल वृद्ध आश्रम में फलों का वितरण किया
पीलीभीत,सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन आज सपाइयों ने लोक कल्याण दिवस के रुप में मनाया। केक काटकर खुशी का इजहार किया। जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया गया। वही वृद्ध सेवा आश्रम में भी भोजन व फल का वितरण किया गया। लोकसभा चुनाव में हर हालत में सपा का सांसद बनाने का संकल्प लिया गया।
सर्वप्रथम सपा के जिला कार्यालय पर सपा प्रमुख के जन्म दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि सपा सरकार ने जितने काम किए हैं उतने भाजपा सरकार कभी सपने में सोच भी नहीं सकती। योगी सरकार जनता को
सांप्रदायिक आधार पर बांटकर झूठ की सियासत कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की संप्रदायिक सियासत ने देश और समाज का काफी नुकसान किया है। भाजपा की दमनकारी नीतियों की वजह से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। भाजपा सरकार विपक्षियों को कुचलना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबक सिखाने के लिए लोकसभा चुनाव में हर हाल में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को जिताना होगा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज करेगी।
समाजवादी पार्टी ही भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। सपा के जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ने कहा कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही भाजपा को रोक सकती है। भाजपा की सांप्रदायिक गतिविधियों पर अंकुश लगा सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन की जरूरत है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में जन आंदोलन की भूमिका तैयार हो रही है उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत मिलेगी पीलीभीत में भी भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने महिलाओं का आव्हान किया कि वह भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ एकजुट हो। अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए आगे आए। बेरोजगारी भ्रष्टाचार सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव करोड़ों भारतवासियों के प्रेरणा स्रोत हैं। भाजपा के पतन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ही निभाएंगे। सपा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा कट्टर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को युवा हृदय सम्राट की उपाधि देते हुए कहा कि उनसे ज्यादा देश में कोई युवा नेता लोकप्रिय नहीं है। यह अखिलेश यादव ही हैं जो भाजपा को चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सेक्यूलर व्यक्ति को सपा प्रमुख के साथ आना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगे भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा वास्तव में समाजवादी पार्टी से ही खौफ खाती है और यही समाजवादी पार्टी उसे सत्ता से उखाड़ फेकेगी ।बैठक का संचालन अमित पाठक जी ने किया, गोष्ठी के बाद मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम हुआ । उसके बाद पहले सपाइयों तीमारदारों को फलों का वितरण किया। वृद्ध सेवा आश्रम में भोजन और फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अशोक कुमार शर्मा ,बीडी प्रजापति ,संदीप सक्सेना ,साबिर हसन सैफुद्दीन नूरी ,असलम जावेद अंसारी, कमलेश कुमार पाल, महेश पटेल, बालक राम सागर, अमित पाठक एडवोकेट ,मुरारी लाल शर्मा ,शराफत यार खान, मुदित मिश्रा ,डिंपल गौड़, सैयद आसिफ अली कादरी ,अमनदीप सिंह , विनोद कुमार, देव नारायण वर्मा, salesh शर्मा, राम गंगवार ,अनिल कुमार गंगवार, अकबर अहमद अंसारी, नफीस मियां ,नित्यानंद वर्मा, आशा वर्मा,पवन यादव, अजय bharti ,सहित सैकड़ों सपाई उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952