गुड हेल्थ केयर सोसाइटी के ग्रैंड ओपनिंग में पहुंची गुल फाउंडेशन की अध्यक्षा गुलेराना सईद व उनकी टीम ने सोसाइटी की अध्यक्षा निदा फातिमा को दी बधाई|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए लखनऊ से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

लखनऊ, गुड हेल्थ केयर सोसाइटी के ग्रैंड ओपनिंग में पहुंची गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुलेराना सईद व उनकी टीम हेल्थ केयर सोसाइटी की अध्यक्षा निदा फातिमा ने गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष और उनकी टीम को उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों की बधाई दी| गुल फाउंडेशन समाज सेवा के क्षेत्र में


लगातार अपने अच्छे कार्यों के लिए लगातार प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है| ऐसे में हर किसी के जेहन में सवाल उठता होगा कि अपने अल्प कार्यकाल में गुल फाउंडेशन क्यों तेजी से आगे बढ़ रहा है| आपको बताते चलें गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुले राणा सईद एक जुझारू संघर्षशील और समाज के गरीब मजलूम असहाय लोगों महिलाओं और बच्चों के साथ ही बुजुर्गों की पीड़ा को धरातल पर देखने के पश्चात ही ऐसे वर्ग के लोगों की सेवा का संकल्प लेते हुए गुल फाउंडेशन के माध्यम से हर उदास चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास जारी है| गौरतलब है

| की गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुलेराना सईद के साथ गुल फाउंडेशन संगठन में जो टीम काम कर रही है| उसका सहयोग बराबर बना रहता है| यही कारण है,कि लखनऊ क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्र में गुल फाउंडेशन की ओर से जो सामाजिक कार्य अब तक किए गए हैं जिसमें गरीब अनाथ बेसहारा बच्चों की शिक्षा के साथ ही बुजुर्गों की सहायता करना अनाथालय में रह रहे बच्चों में खुशियां बांटना उनके साथ त्यौहार मनाना यह वह कार्य है जिसके कारण गुल फाउंडेशन लगातार प्रसिद्धि हासिल कर रहा है| इस संबंध में हमारे संवाददाता ने गुल फाउंडेशन की अध्यक्ष गुलेराना सईद से उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की तब उन्होंने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की निस्वार्थ सेवा परम धर्म है|

गुलेराना सईद ने बताया कि बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करना भी एक इबादत है| वही कार्य गुल फाउंडेशन के सभी सदस्यों द्वारा किया जाता है| गुलेराना सईद ने बताया कि गुल फाउंडेशन के सभी सदस्य गरीब मलिन बस्तियों में जाकर शिक्षा स्वास्थ पर कार्य करते हैं| जगह-जगह कैंप लगाकर कभी फल वितरण किया जाता है| कभी वस्त्र वितरण किया जाता है और कभी गरीब बच्चों को उनके स्कूल की ड्रेस के साथ ही कापी और किताबों की व्यवस्था भी की जाती है| इस कार्य को करने के लिए गुल फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य आपस में मिलकर खर्च उठाने का कार्य करते हैं वही कुछ अन्य लोग भी गुल फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर सहयोग के लिए अब साथ आने लगे हैं| उन्होंने बताया किसी भी अच्छे कार्य को शुरू करते समयानुसार कठिनाइयां जरूर आती है| लेकिन आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर समाज के लोग नजर रखते हैं| और जब उनको विश्वास हो जाता है| कि आप निस्वार्थ बिना किसी भेदभाव के समाज के उस वर्ग की सेवा कर रहे हैं| जो समाज के निचले वर्ग से आता है| जब लोगों को यह विश्वास हो जाता है| कि आपके द्वारा किए जा रहे कार्य से समाज के ऐसे वर्ग में खुशियां बांटी जा सकती हैं| जिनके लिए खुशियां एक सपना होती है| तब लोग आगे बढ़कर आपको सहयोग करने की भूमिका में आ जाते हैं|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना