राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है - लालू प्रसाद यादव

 पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि भाजपा देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है। प्रसाद ने दावा किया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। हाल ही में सिंगापुर में सफल गुर्दा प्रतिरोपण के बाद देश लौटे प्रसाद यहां महागठबंधन की एक रैली को दिल्ली से डिजिटल तरीके से संबोधित कर रहे थे।


 लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली पार्टी राजद महागठबंधन का हिस्सा है। प्रसाद ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा जाति और धर्म के आधार पर देश को बांटने की कोशिश कर रहा है। प्रसाद ने कहा, ‘‘हम (महागठबंधन) 2024के लोकसभा और 2025 के राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया कर देंगे। वे (भाजपा)देश को जाति और धर्म के आधार पर बांट रहे हैं भाजपा और आरएसएस अल्पसंख्यकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के खिलाफ हैं।’’उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस दोनों ही आरक्षण के खिलाफ हैं और वे संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। लालू ने कहा, ‘‘हमारी लड़ाई आरएसएस की विचारधारा से है। भाजपा, आरएसएस के निर्देशों का पालन कर रही है। बिहार ने पहल की है और आने वाले चुनावों में पूरे देश से भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का सफाया हो जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल