वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने देशभर के पत्रकारों को मीडिया रत्न अवार्ड से किया सम्मानित*

*पत्रकारों के लिए मीडिया आयोग,सुरक्षा कानून और पत्रकार कल्याण कोष बनाने की उठी मांग*

नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर ) देश के विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों के बीच  वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया ने जहां अनेक पत्रकारों को मीडिया रत्न से सम्मानित किया वहीं पत्रकारों के लिए मीडिया आयोग बनाने,सुरक्षा कानून और पत्रकार कल्याण कोष बनाने की भी मांग इसी मंच से उठाई गई। 



डब्ल्यू जे आई का ये समारोह दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी ने पिछले तीन साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तो कई महत्वपूर्ण यूनियन के संविधान में संशोधन की मंजूरी भी आम सभा की सर्वसम्मति से ली गई। जिसमें यूनियन का कार्यकाल पांच से घटाकर तीन साल करना,राष्ट्रीय कार्यकारिणी की कुल संख्या बढ़ाकर तीस करना तथा बाकी बचे राज्यों में ज़िला स्तर तक संगठन का विस्तार करना शामिल है। डब्ल्यू जे आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप चौधरी पुनर्निवाचित हुए जबकि ऐक्टिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय को बनाया गया। राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नरेंद्र भंडारी पुनर्निवाचित हुए। वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव प्रभारीगण एडवोकेट वीर प्रकाश, एडवोकेट आग़ा जीलानी,सीए फरीद अहमद खान,एडवोकेट जे पी ढांडा। एडवोकेट एम वाई खान ने नवनिर्वाचित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित में डब्ल्यू जे आई की नया मीडिया आयोग और पत्रकार सुरक्षा की मांग समयानुसार उचित है। सदस्यों की वैधानिक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के माध्यम से हमलोग संज्ञान भी लेते रहेंगे। उन्होंने डब्ल्यू जे आई सदस्यों को हर संभव कानूनी सहयोग देने का निश्चय किया। देशभर से आए सदस्य मीडियाकर्मियों को आईआईएमसी (भारतीय जन संचार संस्थान) महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न 2022 से सम्मानित किया, वहीं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पत्रकार के एन गुप्ता को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ एडवोकेट और वरिष्ठ पत्रकार परमानंद पांडे को शाल ओढ़ाकर और शील्ड प्रदान करके सम्मानित किया गया।


वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठन के अवसर पर विशिष्ट अतिथि ब्रजेश कुमार रहे। जिन्होंने पत्रकार कल्याण बोर्ड और पत्रकार सुरक्षा कानून के गठन का समर्थन किया। नवगठित डब्ल्यू जे आई कार्यकारिणी (2022-25) इस प्रकार है – उपाध्यक्ष-विजय कुमार तोंगा,संजय सक्सेना,उदय कुमार मन्ना,विपिन चौहान,सुनील कुमार गुप्ता। सचिव – पवन श्रीवास्तव, आदर्श शशिधरन, रणबीर गहलोत, विकास सुखीजा,सेक्रेटरी पब्लिसिटी – लक्ष्मण इंदौरिया, कोषाध्यक्ष नरेंद्र धवन,सदस्य-राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रमोद गोस्वामी, ईश मलिक,सरोज आचार्या,देवेंद्र पवार,महेश शर्मा,नरेश शर्मा,संजीव चौहान, नादिर त्यागी,अजय कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता और राजकुमार भाटिया। राष्ट्रीय आम सभा के दूसरे सत्र में देशभर से आए पत्रकार सदस्यों को डब्ल्यू जे आई मीडिया रत्न अवार्ड्स 2022 से सम्मानित किया गया। उत्तराखंड के रत्नेश ध्यानी,शिव नारायन सिंह, आलोक शर्मा, सोमपाल व रोहित गुप्ता को भी एवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वेब वार्ता के संपादक सईद अहमद, जर्नलिज्म टुडे के जावेद रहमानी, शिवानी जलोटा, मैडम सकीना, विजय वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार अनवार अहमद नूर भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना