लखनऊ से स्थानांतरित होकर आए नए अधिशासी अधिकारी श्री अजीत बागी जी ने नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर का पदभार ग्रहण किया|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए न्यूरिया हुसैनपुर से डॉक्टर इब्राहिम कुरैशी की रिपोर्ट, 

अधिशासी अधिकारी श्री अजीत बागी जी का न्यूरिया हुसैनपुर क्षेत्र के लोगों ने जोरदार स्वागत किया|

जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के अधिशासी अधिकारी लखनऊ से स्थानांतरित   होकर आए श्री अजीत बागी जी ने नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर का पदभार ग्रहण किया| इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन पति एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय संभ्रांत लोगों ने नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी श्री अजीत बागी जी का जोरदार स्वागत किया| ज्ञात रहे अधिशासी अधिकारी श्री अजीत बागी  जी लखनऊ के काकोरी नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे | अब पीलीभीत जनपद की नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर में अधिशासी अधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर चार्ज लिया है|

अधिशासी अधिकारी अजीत बागी जी के आगमन पर कार्यालय के कर्मचारियों और नगर की जनता द्वारा स्वागत किया गया| नगर पंचायत के कर्मचारियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा अधिशासी अधिकारी के स्वागत उपरांत सभी ने आशा जताई कि न्यूरिया हुसैनपुर के जो विकास कार्य अब तक रुके हुए थे| वह जल्द से जल्द आरंभ हो जाएंगे| इसके साथ ही नगर पंचायत की जनता की जो भी समस्याएं हैं| उनका भी शीघ्र निस्तारण हो जाएगा| स्थानीय लोगों का कहना है, कि अब नए अधिशासी अधिकारी के आने से सारे कार्य पूरे होंगे| क्योंकि अधिशासी अधिकारी पिछले 3 दिन से लगातार कार्यालय में बैठ रहे हैं| और लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी कर रहे हैं| आज भी उन्होंने कुछ कर्मचारियों के समस्याओं का समाधान किया है| ऐसे में आशा जताई जा रही है|की नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के कर्मचारियों के साथ ही क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों को भी इस बात की आशा है| कि हमारी नगर पंचायत को एक होनहार अच्छे अधिकारी के मिलने से रुके हुए विकास कार्य अपनी गति पकड़ लेंगे|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल