समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर पीलीभीत जनपद प्रभारी राज्यसभा के पूर्व सदस्य वीरपाल सिंह यादव ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत लोगों से अधिक से अधिक सदस्य बनने की अपील की|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट, 

सपा के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा ने सिर्फ सत्ता की ही नही बलकि सिद्धांतों की राजनीति की है। गत विधानसभा चुनाव में जनता के आपार समर्थन से सपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। सैकड़ों सीटों पर काफी कम अंतर से व भाजपा की साजिशों से सपा प्रत्याशियों को पराजित होना पड़ा। भाजपा ने फूट डालो राज करो की नीति से भले ही पुनः सरकार बना ली हो मगर सपा की राजनैतिक, समाजिक जिम्मेदारी और जनता की अपेक्षायें सपा से काफी बढ़ गई हैं।





सपा अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों को निराश नही होने देगी इसी कारण उसने सदस्यता अभियान चलाया है। जनपद के सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व सांसद ने अधिक से अधिक सदस्य बना कर सपा का जनाधार बढ़ाने की आव्हान किया। पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने की अपील करते हुए कहा कि उसूलों की सियासत के कारण ही सपा ने जनहित में कई आंदोलन किए और आगे भी जारी रहेंगे। समाजवादी सिद्धांत चुनावी हार-जीत से डगमगाने वाले नही हैं, सदस्ता अभियान से सपा के जनाधार को और अधिक मजबूत किया जाएगा। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों, नगरों सहित ग्रामीण इलाकों में सपा के सदस्यता अभियान को गतिशील बनाने हेतु समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि हर वर्ग भाजपा सरकार से त्रस्त है, जनता के समक्ष सपा की नीतियों को व्यापक रूप से प्रसारित कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। निर्वतमान जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने कहा कि जनपद के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगा कर सपा की नीतियों का प्रचार कर नए सदस्य बनाए जाएंगे। कहा कि गत विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिले जनसमर्थन को सदस्ता अभियान से व सभी के सहयोग से और अधिक बढ़ाया जाएगा।

 इस दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष आरती महेन्द्र, निवर्तमान प्रदेश सचिव सतनाम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, आनंद सिंह यादव, बालकराम सागर, मखदूम खां, काशीराम सरोज, नरेन्द्र मिश्रा कट्टर, रामबहादुर यादव, श्यामाचरण गंगवार,


पूर्व ब्लाक प्रमुख अरूण वर्मा, जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद अंसारी, राजेश गंगवार, दिग्विजय सिंह गंगवार (बुद्धि) मझोला चेयरमैन डा. मुन्ने खां, नफीस अहमद अंसारी, कमलेश परिहार, सैय्यद आसिफ अली कादरी, गयासुद्दीन, संदीप सक्सेना, भगवान दास वर्मा, रामप्रताप गंगवार, अजय भारती, गायत्री गंगवार, हाजी लाडले, मास्टर गुरदयाल सिंह, फारूख रजा, शैलेष शर्मा, नन्हे चैधरी, हरिपाल लोधी, डा. राममूर्ति गंगवार, मो. मियां खां, जिया उल इस्लाम (गुड्डू) रजा अंसारी, मीना दीक्षित, हसन खां, धर्मेन्द्र गौतम, नसरीन बेगम, नरेश सागर, दिलशाद अंसारी, लियाकत सलमानी, सलीम इदरीसी, पप्पू शाह, सुरेश वर्मा, इमरान अंसारी, दिनेश यादव, शुएब अली, शहजाद शम्सी, प्रशांत यादव, अदील मलिक सहित हजारों की संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल