पीलीभीत हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत स्वंय सहायता समूहों द्वारा निर्मित किये जा रहे तिरंगों को मौके पर जाकर देखा गया।

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट, 

जिलाधिकारी द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु स्वयं सहायता समूहों की कि गई प्रशंसा।

 आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा ग्राम सड़िया मुगलपुरा में स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित किये जा रहे तिरंगों को मौके पर जाकर देखा गया। ग्राम में 10 स्वयं सहायता समूहों द्वारा तिरंगा निर्मित किये जा रहे है। जिसमें त्रिवेणी, लक्ष्मी, अम्बेडकर, सागुन, काली मॉ, खुशी विकास महिला स्वयं सहायता समूह कार्य कर रही है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा द्वारा जिलाधिकारी को बताया गया कि प्रत्येक दिन 2600 तिरंगा झण्डा तैयार किये जा रहे है। समूहों द्वारा तिरंगा झण्ड निर्मित करने हेतु 12 हजार मीटर कपडा मांगवाया गया है



जिससे तिरंगो झण्डा बनाये जा रहे है। निर्मित किये जा रहे तिरंगा झण्डा की गुणवत्ता को जिलाधिकारी द्वारा देखा गया। समूहों द्वारा शिफ्ट में प्रातः 9ः00 बजे से रात्रि 9ः00 बजे तक कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि इस समय जनपद के 22 समूहों द्वारा तिरंगा झण्डा तैयार किये जाने का कार्य किया जा रहा है। इससे जनपद के समूहों की आय में वृद्वि होगी। उन्होंने कहा कि समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे तिरंगा झण्डा की बिक्री हेतु स्टाल लगाये जायें, जिससे शहरी व ग्रामीणों को आसानी से तिरंगा प्राप्त हो सकेगें। इसके साथ ही साथ ही समूह की अध्यक्षा द्वारा बताया गया कि रू0 01 लाख 62 हजार के तिरंगा झण्डों की बिक्री की जा चुकी है। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूहों के इस कार्य की प्रशंसा की गई।  

इस दौरान डीसी मनरेगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश