पीलीभीत गोमती चौराहे का राज्यमंत्री व जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा कराया गया चौराहे का निर्माण
बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से बरेली तिराहा पर भव्य गोमती चौराहे का निर्माण कराया गया जिसका उद्घाटन रविवार शाम को प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवम चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार एवम् जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया उद्घाटन के लिए कई दिनों से व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल एवम् जिला महामंत्री शैली अग्रवाल युवा जिलाध्यक्ष शैली शर्मा युवा नगर अध्यक्ष ऋषभ सिंह मां समस्त पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे हुए थे
व्यापार मंडल की ओर से प्रशासन का सहयोग लेकर बरेली जहानाबाद तिराहे पर इसमें गोमती चौराहे का निर्माण किया गया जिसमें बाहर के पत्थरों का विशेष कारीगरी की गई है, चौराहे का निर्माण बीते माह से किया जा रहा है जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर राजेश कुमार ने व्यापार मंडल को तिराहे के लिए भूमि की व्यवस्था कराई। माधोटांडा स्थित गोमती स्थल को दर्शाते हुए इस चौराहे का नाम गोमती चौराहे के नाम से रखा गया है।साथ ही केक काट कर इस तिराहे का उद्घाटन किया गया और समस्त पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जिसमे मोजूद पदाधिकारी शैली शर्मा, रिषभ सिंह, गुरनाम सिंह, राजू मौर्य, पंकज शर्मा, संजय गुप्ता, अलादीन अंसारी, प्रिंस सिंह अनुभव अगरवाल दीपांशु अग्रवाल, जसपाल सिंह, मान सिंह आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952