समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में हुआ निधन|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया, प्राप्त जानकारी के मुताबिक साधना गुप्ता को गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था|


बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती थी, आपको बताते चलें साधना गुप्ता का निधन शनिवार की सुबह सहो गया था, मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद थे, गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने दो  शादियां की थी, मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था, जो अखिलेश यादव की माता हैं| उनके अलावा मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी का नाम है साधना गुप्ता जो  जो एलडीए में कार्यरत थी, पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था| साधना गुप्ता के अपने बेटे का नाम प्रतीक यादव है, और प्रतीक यादव की पत्नी  अर्पणा यादव हैं| जो अपनी बेबाक बयानी के लिए भी प्रसिद्ध है, अर्पणा यादव भाजपा की नेता है| उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अर्पणा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण  कर भाजपा में शामिल हो गई थी| मालूम हो कि साधना गुप्ता एलडीए में कार्यरत थी, और पिछले दिनों उनका स्थानांतरण भी हो गया था| साधना गुप्ता की वर्ष 1980 में पहली बार मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी| साधना गुप्ता औरैया के बिधूना की रहने वाली थी वर्ष 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी| साधना गुप्ता की भी पहले शादी हो चुकी थी| लेकिन पति का साथ ज्यादा दिन नहीं बना और 4 साल बाद ही उनका तलाक हो गया था| जिसके बाद साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह यादव ने शादी कर ली थी| साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव से 20 साल छोटी थी| साधना गुप्ता के निधन की खबर सुनकर सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई जगह-जगह सपाइयों ने शोक सभा कर साधना गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना