*हिंदू मुस्लिम एकता कार्यक्रम एवं रोज़ा इफ्तार संपन्न* ''मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर ये गुंडागर्दी कर रहे हैं। ये देर सवेर खत्म होगी।": योगेंद्र यादव*

 *हिंदू मुस्लिम एकता कार्यक्रम एवं रोज़ा इफ्तार संपन्न*

''मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर ये गुंडागर्दी कर रहे हैं। ये देर सवेर खत्म होगी।": योगेंद्र यादव*


*एनी हेल्प ऑर्गेनाइजेशन की ओर से कराए गए इस आयोजन में वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, नागरिकों,पत्रकारों , बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।*

 नई दिल्ली (अनवार अहमद नूर)

 न्यू अशोक नगर दिल्ली - 96 के एक स्कूल में आज रविवार की शाम को हिंदू मुस्लिम एकता कार्यक्रम तथा रोज़ा इफ्तार कराया गया। इसका आयोजन एनी हेल्प ऑर्गेनाइजेशन  की ओर से कराया गया। जिसमें किसान आंदोलन के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी योगेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इसके अलावा नवनीत तिवारी, हसनैन अहमद ,रिजवान सिद्दीकी, मौलाना कारी मोहम्मद कलीम (इमाम ),


डॉ हरी दत्त शर्मा, डॉ एन एम सिंह ,रुपेश भारती, प्रभा सिंह, सईद अहमद (वेब वार्ता न्यूज़) अनवार अहमद नूर(वरिष्ठ पत्रकार), मैडम सकीना, आकांक्षा अरोड़ा , मनोज साह, सिकंदर आजाद, मनमोहन सिंह, सुजीत सिंह, सुधाकर शर्मा, मुकीम भाई , ओम प्रकाश, राजीव डोगरा ,सुजीत सर सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि योगेंद्र यादव के यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। रोज़ा इफ्तार के बाद योगेंद्र यादव ने लोगों से बातचीत की। मीडिया कर्मियों से भी मिले और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि 5000 वर्षों से इस मिट्टी में सब जज्ब हो गये। ये मिट्टी अवश्य जीतेगी। मेरे पूछने पर कि जब मुसलमान और दलित मर जाएंगे तो क्या तब जीतेंगे , इस पर उन्होंने कहा कि कभी कभी इम्तिहान होता है और ये इम्तिहान का समय है। कुर्बानी की आवश्यकता है। अभी नफ़रत का व्यापार करने वालों की चल निकली है। धर्म के नाम पर न जाने क्या क्या किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नाम पर ये गुंडागर्दी कर रहे हैं। यह देर सवेर खत्म होगी। बाबा साहेब अम्बेडकर का संविधान हमारा है। देश हमारा है। हम अवश्य जीतेंगे। कोई धर्म नफ़रत नहीं सिखाता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश