नौजवानों को रोजगार खिलाड़ियों को सुविधाएं देने के लिए राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखा पत्र

  लखनऊ राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश यादव ने एक बयान जारी करके कहा कि उत्तर प्रदेश में बनने वाली कोई भी सरकार नौजवानों और खिलाड़ियों के विकास के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्होंने यह मांग रखी है कि नव युवकों के विकास के लिए और खिलाड़ियों के पुनरुत्थान के लिए प्रत्येक ग्राम और खंड स्तर पर खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।

खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बनवाया जाए और उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है। अब तक जो चरण बाकी है उन सभी चरणों में समाजवादी पार्टी को राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के कार्यकर्ता सपोर्ट करेंगे। 

श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बहुत पिछड़ा हुआ प्रदेश है। योगी सरकार में आज उत्तर प्रदेश का कर्ज 39% बढ़ गया है  जबकि होना तो यह चाहिए था यह प्रदेश का कर्ज घटता और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ता। मगर यहां तो उल्टी  गंगा बहती रही। प्रदेश का मतदाता आज इस बात को समझ रहा है उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश