जन विश्वास यात्रा के बहेड़ी आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जन विश्वास यात्रा में शामिल नेताओं का किया जोरदार स्वागत

 बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट

 बहेड़ी, भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जन विश्वास यात्रा आज बहेड़ी पहुंची जन विश्वास यात्रा के बहेड़ी आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार के नेतृत्व में हजारों लोगों ने जन विश्वास यात्रा में शामिल नेताओं का जोरदार स्वागत किया जन विश्वास यात्रा के बहेड़ी आगमन पर एक बड़ा जनसैलाब यात्रा के स्वागत में रोड के दोनों ओर जन विश्वास यात्रा में शामिल भारतीय जनता पार्टी के सांसदों विधायकों एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत कर रहा था






जन विश्वास यात्रा के बहेड़ी आगमन पर सभी धर्मों सभी वर्गों के लोग पुष्प वर्षा कर जन यात्रा का स्वागत कर रहे थे, इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह के गगनभेदी नारों माननीय राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार जिंदाबाद माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिंदाबाद के नारों से ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार बन चुकी है लोगों का उत्साह और भाजपा के प्रति बढ़ता हुआ विश्वास इस बात का संकेत है कि आगामी 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में विजय प्राप्त करने जा रही है इस अवसर पर राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य, आंवला बरेली से सांसद धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर से सांसद अरुण कुमार सागर, विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, बहेड़ी ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, दमखोदा ब्लॉक प्रमुख दुष्यंत गंगवार, विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया दीपक शर्मा, मंडल संयोजक सुरेश शर्मा, सोशल मीडिया से मनोज शर्मा, मंडल संयोजक मोहित शर्मा, एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों और विधानसभा की हजारों की संख्या में जनता उपस्थित रही,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*