समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने पार्टी कार्यालय बहेड़ी में मैथिली ब्राह्मण समाज की सभा में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आवाहन किया,

 बेताब समाचार एक्स्प्रेस के लिए बहेड़ी से अनीता देवी की रिपोर्ट

बहेड़ी, समाजवादी पार्टी कार्यालय बहेड़ी पर मैथिली ब्राह्मण समाज की सभा हुई। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी रहे। और सभा का आयोजन दमखोदा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई आसमान छू रही है। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। सभी प्रदेशों में उत्तर प्रदेश भुखमरी में तीसरे स्थान पर पंहुच गया है।दो करोड़ नौकरी देने की बात कही लेकिन एक भी नौकरी नहीं दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी की रैलियों को देख कर भाजपा घबरा गई है और अपनी हार देखते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओं के घरों में इन्कमटैक्स के छापे डलवाने का काम कर रही है। लेकिन समाजवादी पार्टी के लोग ऐसे भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

  समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार में बहेड़ी विधानसभा में बहेड़ी बरेली फोरलेन, शेरगढ़, शीशगढ़ और रिछा जहानाबाद रोड बनवाया, पांच बिजली घर बनवाये, ग्राम रुड़की में आई टी आई कालेज बनवाया,मेघाफूड पार्क बनवाने का काम किया।आपका मैथिली ब्राह्मण समाज बहुत ही सीधा सादा समाज है।और यह भाजपा के लोग हिंदू के नाम पर वोट लेते हैं लेकिन आपके समाज को कहीं पर भी कोई सम्मान नहीं देतें है।आप सभी लोग 2022 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सहयोग करें। तभी उत्तर प्रदेश का विकास होगा।और आप सभी लोगों को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

   दमखोदा ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बहेड़ी विधानसभा से मैथिली ब्राह्मण समाज के लोग एक साथ मिलकर पूरी ताकत के साथ 2022 के चुनाव में आदरणीय पूर्व मंत्री श्री अताउर्रहमान जी को बहेड़ी विधानसभा से भारी मतों से विजयी बनाकर विधायक बनाने का काम करेंगे।

  इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष नासिर रजा खां, जिला सचिव आरिफ एडवोकेट, पूर्व ब्लाक प्रमुख हाजी वफाउर्रहमान जी, नगर अध्यक्ष लईक अहमद चांदनी, नगर प्रभारी नसीमउर्रहमान, प्रधान पद प्रत्याशी योगेंद्र शर्मा, मुकेश शर्मा पूर्व बीडीसी, जगदीश प्रधान जी, ओमपाल शर्मा प्रधान जी, कपिल शर्मा प्रधान जी, राजेंद्र शर्मा, कृष्ण पाल शर्मा, पवन कुमार शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, मदनलाल शर्मा, डेविड शर्मा, सेवाराम शर्मा, ताराचंद शर्मा, रामचंद्र शर्मा, होरी लाल शर्मा, हरिओम शर्मा, प्रेम शंकर शर्मा, मनोज शर्मा, चंदन शर्मा, डॉक्टर मोहन लाल शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, मनीष शर्मा, उमेश शर्मा, तरुण शर्मा, मुकेश शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, डॉ भीम सेन शर्मा, रामा शंकर शर्मा, केदार सिंह शर्मा, महेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, हरिओम शर्मा, राजवीर शर्मा, गगन देव शर्मा,सोमपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना