सपा संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री धरतीपुत्र माननीय मुलायम सिंह यादव नेता जी के 83 वे जन्मदिवस को पीलीभीत जिला कार्यालय पर जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

 नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर वृद्ध आश्रम में फल वितरण मिष्ठान वितरण के साथ ही जिला चिकित्सालय पहुंचकर रक्तदान भी किया गया, जग्गा

सपा प्रदेश सचिव सतनाम सिंह सत्ता,  जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव युसूफ कादरी, सहित 9 सपाइयों ने रक्तदान किया

पीलीभीत, समाजवादी पार्टी के संरक्षक, संस्थापक, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी के 83वें जन्मदिन के अवसर पर  समाजवादी पार्टी पीलीभीत के जिला कार्यालय पर नेता जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।




इस अवसर पर केक काटकर उनहे देश का सर्वप्रिय नेता बताते हुए उनकी लम्बी आयु की कामना की गई और जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया तथा वृद्धा सेवाश्रम में फल वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि माननीय मुलायम सिंह यादव प्रदेश ही नही बलकि देश के जनप्रिय नेता रहे हैं, उनके शासन काल में विभिन्न जनकल्याणकारी योजना क्रियान्वित हुईं। हिन्दी भाषा को प्राथमिकता देते हुए उनके दौर में सरकारी विभागों में कम्पयूटरीकरण भी हुआ। जनता दल के विघटन के बाद उनहोने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और समाजिक न्याय के नारे को नये आयाम दिया।

छात्र संघ चुनावों के माध्यम से युवाओं को राजनीति में हिस्सेदारी एवं आपातकाल में बन्दी लोगों को लोकतंत्र सेनानी के नाम पर पेन्शन, बेरोजगारी भत्ता सहित विभिन्न योजनायें माननीय मुलायम सिंह यादव के शासनकाल में अमल में लायी गयीं। श्री जग्गा  ने कहा कि उनहोने न सिर्फ देश व प्रदेश की सत्ता पर राज किया बलकि जनता के दिलों में राज किया है।सपा जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने सपा संरक्षक माननीय मुलायम सिंह यादव जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी आदर्श राजनीतिक सोच के कारण ही उनहे धरती पुत्र एवं शेरे हिन्द की संज्ञा दी गयी। डा. राम मनोहर लोहिया एवं जय प्रकाश नरायण को अपना आदर्श मानने वाले मुलायम सिंह यादव ने समाजिक न्याय के नारे के साथ सर्व समाज में अपनी गहरी पैठ बनाते हुए उ.प्र. में दशकों सत्ता हासिल करने के साथ जनकल्याणकारी योजनायों से लाभान्वित भी किया जो आज एक मिसाल हैं। देश में सम्प्रदायिक राजनीति का हमेशा विरोध करने वाले मुलायम सिंह यादव ने प्रदेश के साथ साथ देश की राजनीति में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी इसी कारण वह आज भी नेता जी के नाम से राजनैतिक विरोधियों में जनप्रिय हैं।इसके बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सपा प्रदेश सचिव सतनाम सिंह देओल, सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, जिला महासचिव यूसुफ कादरी, मंजीत सिंह, सुरेश वर्मा, इरशाद हुसैन व जसविन्दर सिंह ने रक्तदान किया तथा वृद्धा सेवाश्रम एवं अन्य स्थानों पर फल वितरण कर अपने नेता की दीर्घायु की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना