राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी किसान मजदूरों का हित करने वालों के साथ - कमलेश यादव


  Lucknow राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने एक बयान जारी करके कहा कि राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी गरीब मजदूरों, किसानों, वंचित और शोषित लोगों की पार्टी है, हम किसान - मजदूर असंगठित और संगठित मजदूरों के संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमारी पार्टी उसका साथ देगी जो किसान और मजदूरों का हित करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी ,अपनी  पार्टी का  सदस्यता अभियान चलाएगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। कमलेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद भी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा ना लेना केंद्र सरकार के अहंकार को दर्शाता है और अहंकार किसी का भी नहीं रहा है, 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का राज खत्म हो जाएगा और यहां पर नई सरकार बनेगी। मजदूरों के हित के लिए काम करने वाली सरकार को राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी हमेशा समर्थन करती रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

संविधान दिवस के मौके पर अंबेडकर पार्क में विधायक अतौर रहमान द्वारा लगवाई गई सोलर लाइट