सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला


 लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है और कहा है कि आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं किसान त्राहि त्राहि कर रहे हैं। घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं और सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही है।  उसकी गलत नीतियों के चलते जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा राज में 13 दिन में दूसरी बार गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकार की कमर तोड़ मंहगाई से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अगर यह सरकार कुछ सस्ता नहीं कर सकती तो कम से कम और दाम तो न बढ़ाए। सरकार को जनहित में गैस के बढ़े दाम वापस लेने चाहिए। भाजपा सत्ता में चूर है।उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों ने उत्तर प्रदेश में अवैध खनन कर खुल लूट मचा रखी है। पुलिस प्रशासन और सरकार तीनांे ही अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे बैठी है। कानपुर के बिधने में सत्ताधारी नेता का रिश्तेदार ग्राम समाज की जमीन पर अवैध खनन करा रहा है। एक हिंदू वाहिनी के नेता हाथरस में नकली मसाला बनाने के लिए गोबर, भूसे एवं हानिकारण तेल मिलावट करते धरे गए हैं। आगरा में देशी घी की एक नकली देशी घी की फैक्ट्री में जानवरों की चर्बी, हड्डियां, पैर और खुर मिले हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच तो यह है कि प्रदेश में अपराध और अपराधी सत्ता संरक्षित है। यहां जंगलराज है। विपक्षी नेताओं का खुलेआम खून बहाया जा रहा है। सोनभद्र में समाजवादी पार्टी के नेता रामभुवन यादव की हत्या की गई है। समाजवादी पार्टी तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना