जेएमएम कांग्रेस गठबंधन को 41 सीटें

झारखंड में विधानसभा चुनावों के बाद आज मतगणना हो रही है। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सोमवार को सुबह 8 बजे से जारी है। दोपहर बाद आए रूझानों में जेएमएम-कांग्रेस को बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है।  झारखंड चुनाव को लेकर रुझान जेएमएम-कांग्रेस- 41 भाजपा - 30 आजसू 03 जेवीएम- 03 अन्य - 04 कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें विश्वास था कि झारखंड हमारे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देगा। रुझान अच्छे हैं लेकिन मैं अंतिम परिणाम तक टिप्पणी नहीं करूंगा। हमने स्पष्ट रूप से कहा है कि हेमंत सोरेन हमारे गठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह