भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नागरिकता सत्याग्रह करेगी सपा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नागरिकता सत्याग्रह करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल झूठ के सहारे राजनीति करती है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्र और राज्य सरकारों ने अपने अब तक के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों और गरीबों के साथ एक भी वादा नहीं निभाया है। पूरे समय वे झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति चलाते रहे हैं और आज भी वही हालात है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता तो लोकलुभावन बातें करने के मास्टर हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वयं स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश लागू कराने के लिए डिप्टी सीएमओ लईक अंसारी की सराहना की है, डॉ विश्राम सिंह