भारतीय जनता पार्टी ने जिले की प्रमुख संस्थाओं के साथ मिलकर नगर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली।*
शाहिद खान संवाददाता पीलीभीत*
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आयोजित तिरंगा शौर्य यात्रा आज नगर पीलीभीत में निकाली गई।
माननीय केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम को सैल्यूट करते हुए,जिस प्रकार से भारत का गौरव और मान बढ़ाया है,दुश्मनों को नाकों चने चबवा दिए। आज पाकिस्तान अपने घुटने टेक कर भारत की सेना का लोहा मान रहा है और जब तक पाकिस्तान अपने हिमायती
आतंकवादियों का समाप्त नहीं कर देता तब तक कोई बात नहीं होगी केवल और केवल पाक अधिकृत कश्मीर पर बात होगी ,आए हुए सभी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए। भारत माता की जय घोष के साथ यात्रा का समापन किया।
यह यात्रा गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर सुंनगढी थाना,नई बस्ती चौराहा,बजरिया,गैस चौराहा पहुंचकर वापस गांधी स्टेडियम पर समापन हुआ।
प्रमुख जनप्रतिनिधि महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद,पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान,पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल,बीसलपुर ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा,मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता वर्मा,पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख अपूर्व सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
9599574952