मेरठ: सजा पूरी होने के बाद भी जुर्माना न भर पाने के कारण जेल में थे बंदी, स्वयंसेवी संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ, 6 की रिहाई।*

तो दूसरी तरफ जेल मे बंद जरूरतमंद निर्धन महिला बंदियों को भी बाटे अंग वस्त्र,*

10.05.2025

जुर्माना जमा न होने के कारण मेरठ जेल में अतिरिक्त सजा भुगत रहे कैदियों के लिए शनिवार की सुबह खुशी की किरण लेकर आई। स्वयंसेवी संस्था ने 6 कैदियों का जुर्माना जमा कर दिया। इसके बाद जेल से 6 कैदियों को रिहा कर दिया गया। बता दें की जनपद मे दर्पण सामाजसेवा समिति द्वारा जनहित के लिए अनेको कार्यकर्मो का संचालन किया जाता रहा हे।जब संगठन के लोगो को पता लगा की मेरठ जेल मे बंद कुछ बंदी ऐसे हे तो सजा पूरी होने के बाद भी वह सजा के जुर्माने के


कारण अतिरिक्त सजा भुगत रहे थे।जानकारी मिलने के बाद  सामाजिक संगठन से जुड़े लोगो मे डॉक्टर हाशिम अली व समाजसेवी वसीम अहमद ने अपने समस्त सहयोगी साथियों के साथ जेल के उच्च अधिकारियो से सम्पर्क कर जुर्माना अदा कर दिया।जिसके बाद जेलर के के दीक्षित ने बताया की संस्था द्वारा कोर्ट का जुर्माना अदा  कर दिया गया,

जेल से बाहर आए कैदियों की आंखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान जेल अधीक्षक विरेश राज शर्मा ने संस्था के समस्त कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।


तो  वही मेरठ की इस जेल में महिला कैदियों और उनके बच्चों सहित  सामने आने वाली विभिन्न कठिनाइयों का सामाजिक संस्था ने स्वतः संज्ञान लिया है। इनमें  बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के उद्देश्य से समाजसेवी डा हासिम अली,वसीम अहमद, बंटी कुरैशी व हाजी खलील अंसारी, 

मुश्ताक अंसारी,शाहरुख व आरिफा आदि ने जरूरत मंद कुछ चुनिंदा निर्धन महिलाओं को अंग वस्त्र व चादरे बाटी।जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इन्होने कहा..

अतिरिक्त सजा भुगत रहे 6 कैदियों की जुर्माने की राशि दर्पण समाज सेवी संस्था ने जमा करा दी। 6 कैदी रिहा कर दिए गए हैं। एक  कैदी के अन्य केस में विचाराधीन होेने के कारण उसे रोका गया है। इसके आलावा महिला बेरक मे बंद महिला बंदियों को भी अंगवस्त्र आदि वितरण किये गये हे -विरेश राज शर्मा ,वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार मेरठ

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल