माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री उदय भानु चिब को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है

नई  दिल्ली, 22 सितंबर 2024:* माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री उदय भानु चिब को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।श्री उदय भानु चिब जम्मू और कश्मीर से हैं। उनके पिता का नाम श्री हरि सिंह चिब है, उनकी माता का नाम श्रीमती रजनी बाला हैं। उन्होंने सिविल में बीई और एमबीए किया है।श्री उदय भानु चिब जम्मू उत्तर, विधानसभा क्षेत्र से आते हैं, उनका लोकसभा क्षेत्र जम्मू-रिसाई है।श्री उदय भानु चिब द्वारा संभाले गए राजनीतिक पद इस प्रकार हैं:*


1.) महासचिव, भारतीय युवा कांग्रेस (महाराष्ट्र और मुंबई के प्रभारी थे।)

2.) पूर्व राज्य अध्यक्ष जम्मू और कश्मीर युवा कांग्रेस।

3.) पूर्व राष्ट्रीय सचिव एनएसयूआई (बिहार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के प्रभारी थे।)

4.) 2017 में दिल्ली एनएसयूआई के प्रभारी थे, जब एनएसयूआई ने डूसू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव जीता था।

5.) पूर्व राज्य अध्यक्ष एनएसयूआई जम्मू-कश्मीर।

*उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से संबद्धता:*

1.) शास्त्री जूडो क्लब, जम्मू के अध्यक्ष।

2.) सिलंबम मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन (जेएंडके) के महासचिव


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल