स्वर्गीय अ० समद की याद में फातेहा और काव्य गोष्ठी

 सम्भल।    अप्रैल, मोहल्ला हयात नगर सम्भल के स्वर्गीय अ० समद की याद में फातेहा और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन कश्मीर केन्द्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राशिद अज़ीज़ द्वारा अपने पिता को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रत्येक वर्ष की तरह किया गया। श्री अ० समद ज्ञान ध्यान और


अध्यात्म का मुसाफिर होने का अद्वितीय उदाहरण थे। उन्होंने अपना पूर्ण जीवन मानवीय मूल्यों और भारतीय मर्यादाओं को बढ़ावा देने में व्यतीत किया।

इस फातेहा और काव्य गोष्ठी के आयोजन में गणमान्य व्यक्ति विशेषों ने भाग लिया। सर्वप्रथम श्री अ० समद के मजार पर फातेहा ख्वानी हुई। यह सिलसिला श्री अ० समद के देहांत २८


अप्रैल २००२ के बाद से निरन्तर चला आ रहा है। इस आयोजन की काव्य गोष्ठी में पीर तनवीर चिश्ती, फरमान अब्बासी, मूनिस हाजी पुरी, राशिद अज़ीज़, बिलाल कादरी और शाहज़ौर

अज़ीज़ के साथ मदरसा याकूब उल उलूम के मौलाना और छात्रों ने शिरकत की। कवियों के काव्य पाठ को खूब पसंद किया गया। अंत में दुआ की गई और मिठाई का प्रसाद बांटा गया।

राशिद अज़ीज़

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र