अमृतकाल के नए संसद भवन में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का सृजन मनोज तिवारी

 Report By:S A Betab

उत्तर पूर्वी लोकसभा दिल्ली की प्रेस वार्ता जिला जिला कार्यालय यमुना विहार पर रखी गयी। जिसमे लोकसभा सांसद मनोज तिवारी मुख्य वक्ता ने मीडिया को सम्बोधित किया। वार्ता मे जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम चौहान डॉ यू के चौधरी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ठा अवधेश सिंह आनंद त्रिवेदी राहुल गौर मनीष कसाना बी सी वशिष्ठ व अन्य लोग उपस्थित रहे। सांसद मनोज तिवारी ने कहा आजादी के अमृतकाल की


शुरुआत में देश की संसद का नया भव्य भवन बनाया है इसमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात की सुगंध आती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया है। उन्होंने 10 वर्षों की योजनाओं का वर्णन करते हुए कहा कि देश में 10 हजार किलोमीटर गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। 70 साल में 10 शहरों में मेट्रो थी लेकिन बीते 10 वर्षों में 20 शहरों में मेट्रो पहुंच गई है। अमृत

भारत स्टेशन के तहत 1300 रेलवे स्टेशनों का आधुनिकरण हो रहा है। 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाया गया है। केंद्र सरकार नारी सशक्तिकरण पर जोर दे रही है और 33 परसेंट आरक्षण के साथ इस बार का गणतंत्र दिवस महिलाओं के नाम रहा। लखपति दीदी योजना के तहत सरकार काम कर रही है। सरकार द्वारा 55 करोड़ लोगों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की योजना से जोड़ा गया है। 10 लाख लोगों को पक्के घर बना कर दिए गए हैं। 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन दिया गया है और यह योजना निरंतर जारी है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बना है। भारत को अमृत भारत एवं नमो ट्रेन मिली। भारत दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट डील करने वाला देश बना है। तीन तलाक की क्रूरता के खिलाफ कानून बनाया गया है। हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 149 हो गई है। जिला अध्यक्ष पूनम चौहान ने समस्थ मीडिया का सम्मान किया व मीडिया प्रभारी  दीपक चौहान ने मीडिया का आभार और धन्यवाद किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*