नवनियुक्त बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का बसपा कार्यालय बरेली में किया गया जोरदार स्वागत,

 रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी 

बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर युवा राजीव कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

बरेली, आगामी लोकसभा 2024 चुनाव को ध्यान में रखते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती द्वारा संगठन में फेर बदल करते हुए बरेली मंडल में शाहजहांपुर,बदायूं व बरेली के जिला अध्यक्षों को बदलकर


सीधा संकेत दिया है कि बसपा 2024 लोकसभा चुनाव पूरी ताकत और तैयारी के साथ लड़ेगी। जिसके लिए संगठन में फेर बदल किया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली जिले के नवनियुक्त बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह का बसपा मंडल

कार्यालय बरेली में बसपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नवनियुक्त बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह को बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया वहीं बसपा कार्यकर्ता बसपा

पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिला रहे थे, और एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। आज बसपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के स्वागत में बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की उपस्थिति इस बात का इशारा कर रही थी कि बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती का चुनाव से पहले लिया गया निर्णय बसपा

कार्यकर्ताओं में जोश भर रहा है। सभी कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे। आज कार्यालय में ऐसा लग रहा था जैसे की बसपा कार्यकर्ताओं की इच्छाओं के अनुसार बहन जी ने बरेली जिले को जिला अध्यक्ष के रूप में एक युवा चेहरा राजीव कुमार सिंह के रूप में देकर बरेली जिले के युवाओं की पसंद पर मोहर लगा दी है। आज बसपा कार्यालय पर नवनियुक्त बसपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के स्वागत कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से कोऑर्डिनेटर ब्रह्म स्वरूप सागर, राम सिंह जाटव, नंदकिशोर सागर, अब्राहम सिंह गौतम, पप्पू राणा कैंट विधानसभा अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल कादिर, पंकज कुरील, बृजलाल बौद्ध, महेंद्र सागर, सैमसंग सागर, राजेंद्र कश्यप, संघ प्रिया गौतम, सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के स्वागत समारोह में शामिल हुए,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*