सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला,

रिपोट-मुस्तकीम मंसूरी 

लोकसभा चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए जिला वार कार्यकर्ता सम्मेलन करके आधी आबादी को पार्टी के पक्ष में जोड़ने की महिम छोड़ रखी है, रीबू श्रीवास्तव 

बरेली : समाजवादी पार्टी की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने सपाध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में पार्टी की मज़बूती के लिए जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलनों के ज़रिये आधी आबादी को पार्टी के पक्ष में  जुटाने की मुहिम छेड़ रखी है।


इस कड़ी में आज बरेली पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन आयोजित किया गया।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव बरेली पहुँची। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप द्वारा व संचालन महिला सभा की ज़िला महासचिव ज़ैनब फ़ातिमा द्वारा किया गया तथा आयोजन महिला सभा की जिलाध्यक्षा शांति सिंह व महानगर अध्यक्षा रेहाना बी द्वारा किया गया ।


सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा रीबू श्रीवास्तव ने कहा देश और प्रदेश में ज़ब से भाजपा सरकार काबिज़ हुई है सबसे ज्यादा उत्पीड़ित महिलाएं ही हों रहीं हैं देश में हर घंटे महिलाओं पर जुल्म और अत्याचार हों रहें हैं छोटी - छोटी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, अपने हकों की आबाज उठाने वाली कामगार महिलाओं को यह सरकार लाठी चार्ज इनाम में दें रहीं है, 100 डायल में काम करने वाली हमारी बहनें हज़ारों की संख्या में महीनों से धरने पर लखनऊ में बैठी हुई हैं लेकिन इस  संवेदन हीन सरकार के कानों पर जूँ नहीं रेंग रहीं हैं।


महिलाओं की सुरक्षा,महंगाई का मुद्दा,कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि अब घरों में बैठने का समय नहीं है पार्टी की महिला पदाधिकारी अपने घरों से बाहर निकल कर अपने क्षेत्र की महिलाओं को सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बतायें  और चुनावों के दौरान आने वाले जुमलेबाज भाजपा से सवाल करें कि आपकी सरकार ने महिलाओं, गरीबों , किसानों , मजदूरों के लिये क्या किया ? 15 लाख क्यों नहीं दिये, नोटबंदी से भ्रष्टाचार व आतंकवाद क्यों खत्म नहीं हुआ ऐसे तमाम जुमलों के बारे में उनसे पूंछें।


साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अखिलेश यादव ने महिलाओं के शिक्षित, सुरक्षित, स्वस्थ व स्वावलम्बी बनाने की दिशा में जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित करने को महिलाओं को मजबूत करने का कार्य किया था भाजपा सरकार महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने नाकामयाव है।


इस अवसर पर मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा महिला शक्ति अगर चाहे तो हवा का रुख किधर भी मोड़ दे आप लोग अगर तय कर लो तो इस जुल्मी सरकार को बहुत आसानी से सत्ता से दूर किया जा सकता है।


इसी कड़ी में महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव जीतने का एक ही मंत्र है हर बूथ पर पार्टी की महिला इकाई मज़बूती से कार्य करें आपके पास अखिलेश यादव जैसा बेदाग़ चेहरा भी है।


 इस कड़ी में महिला सभा की जिलाध्यक्ष शांति सिंह ने प्रदेश अध्यक्षा को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम महिला पदाधिकारी बूथ - बूथ पर जाकर माहौल को सपामय बनाने में अभी से जुट गयीं हैं।

 महानगर अध्यक्ष महिला सभा रेहाना बी नें कहा महंगाई की मार   से सबसे ज्यादा किसी को जूझना होता हैं तो वो हम ही हैं भाजपा सरकार की गलत नीतियों नें हमारी रसोई का बजट बिगाड़ दिया हैं, इस सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, ज़िला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव साधना लोधी,प्रदेश सचिव भारती चौहान, सुनीता यादव पार्षद, ने भी प्रमुख रूप से विचार रखें।

 कार्यक्रम में महिला सभा की जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह और महानगर अध्यक्ष रेहाना बी के साथ ज़ैनब फातिमा ,गुलशन बी, 118 विधानसभा अध्यक्ष सुशीला देवी, सोनतरा, बहेड़ी नगर अध्यक्ष अफसाना, ज्योति, अनीता देवी, रेशमा, उषा यादव, शब्बो खान,निशा शर्मा, सोनम मौर्य, राजेश्वरी यादव, सुनीता सिंह, सीमा श्रीवास्तव, इंदु शर्मा, गुड़िया गंगवार,पल्ल्वी सक्सेना,   सीमा श्रीवास्तव,कमलेश सिंह, ममता गंगवार, नाज़िमा, शम्मो बेगम आदि  प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

पंडित दीपक शर्मा

महानगर महासचिव सपा, बरेली।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*