समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने सेक्टर प्रभारी, बूथ कमेटी, कार्यकारिणी की बैठक केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर साधा निशाना।

रिपोर्ट-मुस्तकीम मंसूरी

भाजपा शासित केंद्र व प्रदेश की सरकारें सभी मोचन पर विफल, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर, रीबू श्रीवास्तव 

बदायूं, समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार बरेली मंडल के दौरे पर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर पीलीभीत के सफल महिला कार्यकर्ता सम्मेलन और बरेली के महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आज बदायूं जनपद में


समाजवादी महिला सभा की सेक्टर प्रभारी, बूथ कमेटी एवं कार्यकारिणी की बैठक लेने हेतु बदायूं पहुंची। आज बदायूं में हुए मुख्य कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के साथ पीलीभीत से प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, आंवला लोकसभा प्रभारी भारती चौहान,

आदि ने बदायूं पहुंचकर समाजवादी महिला सभा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। आज के सम्मेलन में उपस्थित समाजवादी महिला सभा की सैकड़ो कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सपा

सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीडीए के माध्यम से लोकतांत्रिक जनबंधन के माध्यम से के माध्यम से सीधा जनता से जुड़ने का निर्णय लिया है। रीबू श्रीवास्तव ने कहा पीडीए एक ऐसा जन आंदोलन है जिसमें जिसमें पिछड़े दलित व अल्पसंख्यक मुस्लिम सिख बौद्ध ईसाई जैन व अन्य सभी सत्ता से शोषित समाज शामिल हैं। रीबू श्रीवास्तव ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर

हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा शासित सरकारों में किसान नौजवान व्यापारी शिक्षक अधिवक्ता सभी त्रस्त हैं प्रदेश की कमर तोड़ महंगाई ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों ने देश की आधी आबादी महिलाओं को सोचने पर मजबूर कर दिया है, की किस तरह यह आधी आबादी महंगाई की मार झेल रही है। उन्होंने सभी महिलाओं का आवाहन करते हुए कहा की जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ने में आप लोगों को आगे आकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति नारी सुरक्षा नारी सम्मान की

बात करने वाले मोदी और योगी की सरकारों में सबसे ज्यादा महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है छात्र परेशान है किसानों को उनकी फसल का दम नहीं मिल पा रहा है उत्तर प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी ही भाजपा का विकल्प है इसलिए आप सभी लोग 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में संगठित होकर मतदान करें भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी, उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता पर पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश में भाजपा को हराना अत्यंत आवश्यक हो गया है। कार्यक्रम में महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने भी भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र प्रदेश की सरकार है बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, बढ़ती हुई बेरोजगारी,चरम सीमा पर पहुंच चुकी महंगाई, और किसानों के मुद्दों से जनता का ध्यान भड़काने के लिए हिंदू मुस्लिम, मंदिर मस्जिद, भारत-पाकिस्तान जैसे जुमलों के जरिए देश की जनता को गुमराह कर रही है। ऐसे में सभी देशवासियों को 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करके मोदी को सत्ता से बाहर करना होगा। कार्यक्रम में आंवला लोकसभा प्रभारी भारती चौहान ने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर राजनीति को धर्म से जोड़कर चुनाव लड़ना चाहती है, जो देश की धर्मनिरपेक्षता के लिए घातक है। उन्होंने कहा पिछले 9 वर्षों के भाजपा शासन में देश के 81 करोड़ लोग फ्री राशन पाकर अपना पेट भरने को मजबूर है यह इस बात का संकेत है कि देश से रोजगार समाप्त हो रहे हैं विश्व गुरु का दावा करने वाले प्रधानमंत्री देश के संविधान और लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर कर रहे हैं, इसलिए लोकतंत्र विरोधी, संविधान विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए उत्तर प्रदेश में पीडीए मजबूत करना होगा। कार्यक्रम में बदायूं की समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में बदायूं लोकसभा की सीट समाजवादी पार्टी की झोली में डालने के लिए समाजवादी पार्टी के सभी संगठनों के साथ मिलकर समाजवादी महिला सभा की एक-एक कार्यकर्ता बदायूं से सपा प्रत्याशी को चुनाव जीताने पूरी मेहनत और ताकत के साथ लगे हुए हैं, बदायूं लोकसभा सीट पर भाजपा को पराजित कर सपा का परचम लहराएंगे। आज के कार्यक्रम में बदायूं प्रभारी अनीता यादव, विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुनीता, नूरी, मिथिलेश, अर्चना, रुचिप्रिया, भगवान देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थिति रही, वही कार्यक्रम में बदायूं महिला सभा की जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप ने, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, आंवला लोकसभा प्रभारी भारतीय चौहान का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*