*समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना अपने दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची*

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*

पीलीभीत:


समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राना अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने प्रभारं क्षेत्र जनपद पीलीभीत पहुंची जहा जिला कार्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया जहा जिला कार्यालय पर उन्होंने एक बैठक की उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग आये। 

सुमैया राणा ने कहा कि " यह सरकार महिलाओं के अधिकारों को छीन रही है। भाजपा महिलाओं को धोखा दे रही है। भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। बहन-बेटियों को शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल रही है। बहन-बेटियां असुरक्षित है।

    भाजपा सरकार नौजवानों और बच्चों का भविष्य खत्म कर रही है। लम्बे समय से भाजपा की सरकार है लेकिन नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। किसानों को सुविधाए नहीं है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। भाजपा ने किसानों से झूठा वादा किया। केन्द्र में दस साल और मध्य प्रदेश में 20 साल से भाजपा सरकार है लेकिन किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। भाजपा ने जनता की उम्मीदों और भरोसे को तोड़ा है"

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि "समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ेगी तो गरीबों, किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासियों के हित में काम होगा। उत्तर प्रदेश का विकास होगा। गरीबों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। बहन-बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा मिलेगी सपा सरकार मे सदैव महिला उत्थान के कार्य हुए और समाजवादी पार्टी लगातार महिलाओ के मुद्दों पर संघर्षरत और आंदोलनरत है और उनके हको की लड़ाई लड़ रही है भविष्य मे सपा सरकार आने पर महिलाओ के लिये विभन्न कल्याडकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा"

जिला महासचिव नफीस अंसारी ने भी अपनें विचार रखे तथा महिलाओ के सशक्तिकरण से ही इस देश के बेहतर भविष्य की कल्पना की जा सकती है तथा देश और प्रदेश को खुशहाली के मार्ग पर ले जाया जा सकता है कार्यक्रम का संचालन अमित पाठक ने किया इस दौरान बड़ी संख्या मे सपाई उपस्तिथ रहे।

    इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष पीलीभीत जगदेव सिंह जग्गा ,सपा जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी ,पूर्व प्रत्याशी बीसलपुर एवं समाजवादी महिला सभा राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ,पूर्व प्रत्याशी पूरनपुर एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आरती महेंद्र , सपा प्रवक्ता एड.अमित पाठक ,समाजवादी महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार , 128 विधानसभा बरखेड़ा अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा , सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष ,निरंजन गंगवार,सपा जिला सचिव कमलेश कुमार पाल एडवोकेट ,सपा जिला सचिव हाकिम सिंह यादव,अकबर अहमद अंसारी , सपा महिला सभा जिला महासचिव मीना दीक्षित,दिनेश कुमार वर्मा ,अब्दुल सलीम अंसारी ,इलियास अंसारी,रूपलाल गंगवार "महातिया", जिला सचिव शराफत यार खां,नफीस खान,डोरीलाल पाल,फईम अंसारी,आरिफ खान,आसिफ अंसारी,मुन्ना भाई अंसारी, चंदामामू ,विक्की खां, डा. यासीन अंसारी,मुजीब अंसारी, लईक अंसारी,सावित्री देवी,मुन्नी देवी,उर्मिला देवी, नन्हीं देवी,अनीता, ए गंगवार,सुनीता देवी,जगरानी,लल्ली देवी,केवल सिंह,रामपाल,जीवनप्रीत सिंह, आदि तमाम सम्मानित नेतागण पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*