पीलीभीत पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने किया स्वागत*

 *पीलीभीत पहुंचे भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल ने किया  स्वागत*

*बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए पीलीभीत से शाहिद खान की रिपोर्ट*

पीलीभीत। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य सोमवार को यहां पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शहर की सीमा देवहा नदी के पुल पर स्थित टाइगर तिराहा पर उनका भाव स्वागत किया गया।


भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य आज सुबह यहां पहुंचे। इस मौके पर शहर में प्रवेश करने से पूर्व देवहा नदी के पुल पर स्थित टाइगर तिराहा पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, कई सभासदों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूल माला पहनाने के साथ ही उन्हें पगड़ी पहनाई गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।


इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल भाजपा नगर मंत्री अंकुर अग्रवाल, विपिन मिश्रा, स्वतंत्र देवल, आशीर्वाद अग्रवाल, सभासद साकेत सक्सेना, निर्मल सिंह टीटू, जीतू सूर्या, पंकज तिवारी, संजीव मिश्रा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके बाद शहर के होटल मोती महल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र श्री शाक्य रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अमित संघर्षी सहित काफी संख्या में मंडल और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।