सपा को घोसी उपचुनाव में मिली बड़ी जीत सपा महिला सभा ने की प्रेस वार्ता।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट,

सपा को घोसी उपचुनाव में मिली बड़ी जीत पर सपा महिला सभा की ओर से मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी छोड़कर जश्न मनाया।

पीलीभीत, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के निर्देश पर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  घोसी विधानसभा से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की रिकार्ड मतों से जीत पर प्रदेश के मतदाताओं को बधाई दी। वही सपा


कार्यकर्ताओं एवं सपा महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर पटाखे छोड़े और जीत का जश्न मनाते हुए सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने कहा की जिला पंचायत उपचुनाव में सपा को शानदार जीत मिली वहीं लखनऊ मिर्जापुर जालौन बरेली इन जगहों पर भी सपा का परचम लहराया जिसमें सपा

कार्यकर्ताओं एवं सपा महिला सभा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने चुनावी क्षेत्रों में जाकर पार्टी के प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सभी सपा कार्यकर्ताओं की जीत और मेहनत का परिणाम सपा प्रत्याशियों का विजय होना है। महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा ने कहा कि भाजपा की विनाशकारी नीतियों से शुद्ध प्रदेश की जनता परिवर्तन के तौर पर इंडिया गठबंधन को देख रही है, उन्होंने कहा सपा कार्यकर्ता एवं सपा की महिला कार्यकर्ता रात दिन मेहनत करके सपा और उसके गठबंधन इंडिया का जनाधार

बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं सपा महिला सभा की जिला महासचिव मीणा दीक्षित ने कहा कि देश की आधी आबादी जिसमें सभी वर्गों की महिलाएं आती हैं इस सरकार की महंगाई की मार से और लगातार नारियों पर हो रहे अत्याचार से त्रस्त होकर भाजपा को सत्ता से बाहर कर देश की कमान इंडिया गठबंधन को सौंपने के लिए तैयार है, 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा सत्ता से बाहर होगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार होगी जिसमें सपा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। वही पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार ने कहा की गति दिवस अखबारों में महिला सभा की जिला अध्यक्ष आशा वर्मा और उनके पति के विरुद्ध जो समाचार प्रकाशित हुए थे वह असत्य और निराधार थे, आशा वर्मा के नेतृत्व में सपा महिला सभा काफी मजबूती से कार्य कर रही है, कमलेश परिहार ने कहा आशा वर्मा के साथ पार्टी को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है यही कारण है सपा से भयभीत लोग मीडिया में तरह-तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाकर आशा वर्मा की छवि को धूमिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व ने आशा वर्मा को संगठन की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसको पूरा करने के लिए सपा महिला सभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं और पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। वही वही महिला सभा की जिलाध्यक्ष आशा वर्मा ने कहा उनके नेतृत्व में पूरा संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है जिससे सत्ता पक्ष के लोग बौखला कर सपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं पूरे प्रदेश की जनता सपा के साथ है ऐसे में भाजपा पूरी तरह निराश है और इस तरह के दो प्रचार कर रही है। सपा महिला सभा की जिला महासचिव मीना दीक्षित ने कहा सपा महिला सभा की सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक जुटता के साथ गांव में चौपाल लगाकर सपा की नीतियों से जनता को अवगत करा रहे हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, और नारियों पर होते अपराधों और अत्याचारों से भी आमजन को अवगत करा रहे हैं। सपा महिला सभा का घर-घर जाकर और चौपाल लगाकर महिलाओं को इंडिया गठबंधन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता के दौरान सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश परिहार, अध्यक्ष आशा वर्मा एवं जिला महासचिव मीना दीक्षित ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को अवगत कराते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की लगातार बढ़ती ताकत और लोकप्रियता से हताश और निराश होकर सत्ता पक्ष के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु प्रदेश की जनता सत्ताधारियों के  कारनामों से पूरी तरह वाकिफ है इस दुष्प्रसार का जवाब 2024 लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को पराजित कर सीधा जवाब दे दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।