लोकसभा परिसर में राहुल गांधी का इंडिया के सांसदों ने किया ऐतिहासिक स्वागत,

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए दिल्ली से रुबि न्यूटन की रिपोर्ट, 

वेलकम राहुल गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद, इंडिया जिंदाबाद के नारों से संसद भवन गूंजने लगा, 

संसद पहुंचने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का इंडिया गठबंधन के सांसदों ने किया ऐतिहासिक स्वागत, 

नई दिल्ली, राहुल गांधी की सजा़ पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से भी आज 10:36 मिनट पर नोटिफिकेशन जारी किया गया| नोटिफिकेशन जारी होते ही राहुल गांधी का लोकसभा के सत्र में जाना भी सुनिश्चित हो गया|


जैसे ही लोकसभा सचिवालय से राहुल गांधी की सदस्यता बहाली को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया इंडिया के सांसदों सहित तमाम विपक्ष के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई सभी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार करने लगे| जैसे ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सबसे पहले महात्मा गांधी की संसद परिसर में लगी प्रतिमा पर नमन करने पहुंचे| जैसे ही राहुल गांधी ने संसद परिसर में प्रवेश

किया,इंडिया गठबंधन के सांसदों ने राहुल गांधी का  जोरदार स्वागत वेलकम राहुल गांधी, वेलकम राहुल गांधी के नारों के साथ संसद भवन गूंज उठा राहुल गांधी का भव्य स्वागत अपने

आप में ऐतिहासिक स्वागत माना जा रहा है| संसद भवन और संसद परिसर में राहुल गांधी के समर्थन में विपक्षी सांसदों की जबरदस्त नारेबाजी के साथ ही वेलकम राहुल गांधी के नारे भी गरजने लगे| सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी जब

संसद भवन पहुंचे तो सभी इंडिया के सांसदों और नेताओं ने वेलकम राहुल गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों के साथ एक इतिहास रच दिया| शायद देश में पहली बार किसी नेता का संसद भवन पहुंचने पर इतना भव्य स्वागत हुआ हो|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत, कई घायल

पीलीभीत समाजसेवी नफीस अहमद अंसारी नगर पालिका परिषद चुनाव के प्रबल दावेदार ने आज अपने कार्यालय पर होने वाले चुनाव पर लोगों के साथ चर्चा की!