राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कमलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस के  शुभ अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी हार्दिक बधाई! यह दिन हम सब के लिए गौरवपूर्ण और पावन है।


चारों ओर उत्सव का वातावरण देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह प्रसन्नता और गर्व की बात है कि कस्बों और गांवों में, यानी देश में हर जगह - बच्चे, युवा और बुजुर्ग - सभी उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस के पर्व को मनाने की तैयारी कर रहे हैं। हमारे देशवासी बड़े उत्साह के साथ 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं। 

देशभक्ति के गौरव से भरे हुए हृदय के साथ हम सब, राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते तथा राष्ट्रगान गाते है।  मिठाइयाँ बाँटी जाती है और देशभक्ति के गीत गाए जाते है। स्वतंत्रता दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति ही नहीं हैं, बल्कि हम एक ऐसे महान जन-समुदाय का हिस्सा हैं जो अपनी तरह का सबसे बड़ा और जीवंत समुदाय है। यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नागरिकों का समुदाय है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल