कर्नाटक के कांग्रेस के डिप्टी CM डीके देश के सबसे अमीर विधायक,

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

डीके की 1,400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, दूसरे और तीसरे नंबर पर भी कर्नाटक के MLA, सबसे गरीब बंगाल के BJP विधायक|

कर्नाटक के कांग्रेस सरकार के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर विधायक है। उनके पास 1,400 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। दूसरे और तीसरे नंबर के सबसे धनी विधायक भी कर्नाटक के ही हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक के ही निर्दलीय विधायक केएच पुट्टास्वामी गौड़ा हैं। उनके पास 1,267 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर कर्नाटक की ही कांग्रेस विधायक प्रिया कृष्णा हैं, जिनके पास 1,156 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।


सबसे कम संपत्ति वाले विधायक पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायक निर्मल कुमार धारा हैं, जिनकी कुल घोषित संपत्ति सिर्फ 1,700 रुपए है। उनके बाद ओडिशा से निर्दलीय विधायक मकरंदा मुदुली हैं, जिनकी संपत्ति 15,000 रुपए है। पंजाब से आम आदमी पार्टी के नरिंदर पाल सिंह सावना हैं, जिनकी संपत्ति 18,370 रुपए है। यह आंकड़े एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक की रिपोर्ट ने जारी किए हैं।सबसे अमीर विधायकों में से चार कांग्रेस से हैं और तीन भाजपा से हैं। देश के 20 सबसे अमीर विधायकों में से 12 कर्नाटक से हैं। अरुणाचल प्रदेश के 59 में से 4 विधायक अरबपति हैं। अपनी संपत्ति के बारे में पूछे जाने पर डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं सबसे अमीर नहीं हैं, लेकिन गरीब भी नहीं हूं। ये ऐसी संपत्तियां हैं जो मैंने लंबी अवधि में हासिल की हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*