आईटीओ से लाल किले तक पानी-पानी मेट्रो ने घटाई स्पीड, यमुना बैंक स्टेशन पर एंट्री- एग्जिट बंद

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए दिल्ली से दौलत मैडम की रिपोर्ट, 

दिल्ली में एक से दो दिन तक पानी की किल्लत रह सकती है,सीएम केजरीवाल

Daulat Begum
नई दिल्ली, उत्तर भारत सहित पहाड़ी राज्यों में आसमान से बारिश कहर बनकर बरस रही है| हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है| इस वजह से दिल्ली में यमुना नदी में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के आईटीओ निगमबोध सिविल लाइंस और जैतपुर सहित कई इलाकों में पानी घुस आया है| यमुना नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए ने बैठक बुलाई है|


दिल्ली के कई इलाकों में पानी घुसने की स्थिति असामान्य हो गई है| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहली बार दिल्ली में यमुना इस स्तर पर पहुंची है| क्योंकि पानी मशीनों में घुस गया है|

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में एक-दो दिन तक पानी की किल्लत रह सकती है| मुझे उम्मीद है कि कल शाम तक प्लांट शुरू हो जाएगा| दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के  बाद मयूर विहार फेस वन के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसने के कारण कई लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा| लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे शरण ली है|


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली वालों से अपील है किस आपात स्थिति में एक दूसरे का हर संभव सहयोग करें जी के साथ दिल्ली में बाढ़ से ट्रैफिक डायवर्जन के कारण उत्तर पूर्वी दिल्ली में शास्त्री पार्क खजूरी पुस्ता रोड और खजूरी खास चौक पर भारी ट्रैफिक जाम देखा गया| हाथी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे| बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया है| वहीं दिल्ली में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिगनेचर ब्रिज पर बाढ़ प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की| दिल्ली के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस आया है जिसके कारण लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

बी, जे, पी, छोड़ कर समाजवादी पार्टी में आए ज़िला पंचायत अध्यक्ष विजय बहादुर यादव जी ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया।