प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी,

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए लखनऊ से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

रायबरेली सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसे बड़े नेता सांसद रहे हैं, 

लखनऊ, लोकसभा चुनाव 2014 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है, जिसको लेकर यूपी में कांग्रेस पार्टी बड़ा फेरबदल करने की योजना बना रही है, अभी तक रायबरेली से चुनाव लड़ती आ रही सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों के चलते हैं राज्यसभा जा सकती है, सोनिया गांधी रायबरेली से 4 बार से सांसद है,


अब उनकी जगह प्रियंका गांधी को रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लगाया जा सकता है, यूपी में प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव संभालने की जिम्मेदारी दी जा सकती है, ऐसे में प्रियंका गांधी जल्दी यूपी प्रभारी के पद से इस्तीफा भी दे सकती है| अब रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट सकती है रायबरेली बीते कई दशकों से कांग्रेस का गढ़ रहा है|

आपको बताते चलें रायबरेली सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी जैसे बड़े नेता सांसद रहे हैं| रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार का गढ़ रही है, अगर यहां से प्रियंका गांधी लोकसभा का चुनाव लड़ती है तो वह गांधी परिवार की चौथी सदस्य होंगी जो रायबरेली से चुनाव लड़ेगी|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत, कई घायल

पीलीभीत समाजसेवी नफीस अहमद अंसारी नगर पालिका परिषद चुनाव के प्रबल दावेदार ने आज अपने कार्यालय पर होने वाले चुनाव पर लोगों के साथ चर्चा की!