आंतरिक विकास परिषद संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत हुए बरेली के आशीष जौहरी

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट


पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने सौंपा मनोनयन पत्र व स्मृति चिन्ह उपस्थित राष्ट्रीय सचिव रोहित रेक्रिवाल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल ने आशीष जौहरी को प्रेषित की अपनी शुभकामनाएं 

बरेली - पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने बरेली के आशीष जौहरी को संस्था का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया। उन्होनें आशीष जौहरी को संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोनयन पत्र के साथ-साथ एक स्मृति चिन्ह देकर सौंपी।


पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं संस्था आंतरिक विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुंडीर ने आशीष जौहरी को उनके समाज के प्रति संघर्षशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा व लगन को देखते हुए राष्ट्रीय समिति की संस्तुति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

 इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय सचिव रोहित रेक्रिवाल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल ने आशीष जौहरी को बधाई देकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। आशीष जौहरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं एवं सामाजिक सरोकार हेतु कई संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहें हैं। उपजा प्रेस क्लब के सचिव होने के साथ-साथ अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिम उ0 प्र0 के साँस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश


अध्यक्ष, काष्ठा फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एवं बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी भी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आशीष जौहरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्य सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया एवं प्रदान की गयी बड़ी जिम्मेदारी को सभी के सहयोग के साथ बखूबी निभाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर उपस्थित रोहित रेक्रिवाल ( राष्ट्रीय सचिव ), महिला प्रदेश अध्यक्ष बबीता रेक्रिवाल, शरद कुमार ( विशेष सदस्य ), नवीन प्रकाश चमोली ( विशेष सदस्य ) आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई प्रदान की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जिला गाजियाबाद के प्रसिद्ध वकील सुरेंद्र कुमार एडवोकेट ने महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को देश में समता, समानता और स्वतंत्रता पर आधारित भारतवासियों के मूल अधिकारों और संवैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लिखा पत्र

ज़िला पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में वार्ड नंबर 16 से श्रीमती जसविंदर कौर की शानदार जीत

पीलीभीत सदर तहसील में दस्तावेज लेखक की गैर मौजूदगी में उसका सामान फेंका, इस गुंडागर्दी के खिलाफ न्याय के लिए कातिब थाना कोतवाली पहुंचा*