भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने श्री दिगंबर जैन मंदिर के मुनि श्री 108 अनुपम सागर महाराज व श्री 108 समत्व सागर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए अरशद अली की रिपोर्ट, 

सहारनपुर,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज सहारनपुर में जैन बाग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी मे मुनिश्री 108 अनुपम सागर जी महाराज और श्री 108 समत्व सागर जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा सत्य अहिंसा की सूक्ष्म अवधारणा का पालन मात्र जैन समाज द्वारा किया जाता है जैन समाज के मुनि वास्तव में धरती के भगवान हैं जो गर्मी सर्दी बरसात में दिगंबर रूप में, 24 घंटे में एक बार आहार जल ग्रहण कर स्व-कल्याण के साथ-साथ प्राणी मात्र के कल्याण की साधना में संलग्न है, उन्होंने केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धि की एक पत्रिका भेंट की।



 इससे पूर्व जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन और भाजपा  महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन स्वागत किया।

मुनिद्वय से आशीर्वाद प्राप्त करने वालों में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्रसिंह सिसोदिया,प्रदेश सरकार के मंत्री जसवंत सैनी,प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रमोहन,प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित  बेनीवाल,पूर्व सांसद राघवलखन  पाल शर्मा,विधायक राजीव गुंबर महापौर डॉ.अजय सिंह,महानगर अध्यक्ष राकेश जैन,भाजपा  जिला अध्यक्ष  महेंद्र सैनी महानगर  उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, अमित जैन  दादू,पार्षद नीरज शर्मा,रविसैन जैन, मयंक गर्ग,अनुज जैन,भाजपा के अनेक कार्यकर्ता और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीउपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

*उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हुआ*

बहेड़ी विधायक व प्रदेश महासचिव अता उर रहमान के नेतृत्व में बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले

बहेड़ी: स्टेट बैंक के गार्ड ने युवक के सिर पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल