अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने बताया आउटसोर्स एवं संविदा से संबंधित नीतियों में भी पारदर्शिता बनी रहे इसलिए चयनित व्यक्तियों को जिला स्तर से ही नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहे हैं|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए उत्तराखंड से हनीफ रजा़ की रिपोर्ट, 

रूद्रपुर 07 फरवरी, 2023- एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विभिन्न पदों पर चयनित व्यक्तियों को अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने सौंपे नियुक्ति पत्र। 




अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि आउटसोर्स एवं संविदा से सम्बन्धित नियुक्तियों में भी पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए चयनित व्यक्तियों को जिला स्तर से ही नियुक्ति पर सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता, विशेष योग्यता, अनुभव एवं साक्षात्कार के पश्चात चयनित सभी सात व्यक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां अस्थायी तौर पर तथा सशर्त प्रदान की जा रही हैं।    उन्होंने बताया कि सीपीएम के पद पर डाॅ.श्वेता दीक्षित, सीएसओ पद पर डाॅ.जयन्त नन्दन जोशी, लेब टैक्नीशियन पद पर अरूण कुमार बाठला, एनएनएम पद पर हेमलता काण्डपाल, काउंसलर पद पर पिंकी तिवारी, डीएमडीओ पद पर अराधना श्रीवास्तव, डाटा मैनेजर पद पर मोहन सिंह कार्की को नियुक्ति पत्र दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया