रुद्रपुर में हुई जिला सक्षम पदाधिकारियों की बैठक में सौपे गए दायित्व पत्र दिया गया जिला कार्यकारिणी का विस्तार चुने गए नगर व ब्लॉक पदाधिकारी सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए रुद्रपुर से हनीफ रजा़ की रिपोर्ट, 


रुद्रपुर में हुई जिला सक्षम पदाधिकारियों की बैठक में सौंपे  दायित्व पत्र , किया गया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, चुने गए नगर व ब्लॉक पदाधिकारी, सर्वसम्मति से पारित हुए प्रस्ताव

     जिला उधम सिंह नगर स्थित रक्तदान केंद्र प्रांगण में आयोजित सक्षम जिला स्तरीय बैठक हुई, जिसमें जिला कार्यकारिणी के दायित्व धारियों को दायित्व पत्र सौंपा गए एवं नगर व ब्लॉक अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।





   कई प्रस्तावों पर चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए हुए।

    बैठक में सक्षम के प्रांतीय संरक्षक डॉ ललित मोहन उप्रेती पूर्व निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तराखंड , मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

 बैठक की अध्यक्षता डॉ जयंत जोशी जिला अध्यक्ष सक्षम ने की एवं संचालन सचिव सक्षम जिला ऊधम सिंह नगर ने किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ उपरेती को जिला उपाध्यक्ष सक्षम दीपा जोशी ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

       डा. उप्रेती ने  दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को आम को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में राष्ट्र स्तर पर सामाजिक कार्य कर रही सक्षम के बारे में विस्तार से बताया।

     उन्होंने बताया वर्तमान में 21 प्रकार के शारीरिक विकारों को दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है।

सक्षम ने 21 प्रकार की इन श्रेणियों के सात विभिन्न प्रकोष्ठ बनाए हैं ताकि इन प्रश्नों के माध्यम से सक्षम सभी प्रकार के दिव्यांगों के हितो में सुगमता से कार्य कर सकें।

     उन्होंने सक्षम के सभी 7 प्रकोष्ठों के विषय में विस्तार से बताया व उन प्रकोष्ठ के नाम जैसे कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए सक्षम सविता प्रकोष्ठ , रक्त विकार से संबंधित दिव्यांग जैसे थैलेसीमिया के लिए सक्षम प्राणदा प्रकोष्ठ आदि।

    विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता  के लिए, इन प्रकोष्ठ के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व  कार्यक्रमों का लाभ पात्र दिव्यांगो तक पहुंचाने का प्रयास सक्षम द्वारा किया जा रहा है।

    बैठक का संचालन कर रहे हैं जिला सचिव सक्षम महेश चंद पंत ने उपस्थित पदाधिकारियों का परिचय कराया व बैठक के एजेंडे के बारे में बताया ।

   उन्होंने दिव्यांग हितों में बढ़-चढ़कर सेवा भाव से काम करने की अपील पदाधिकारियों से की।

 उन्होंने अति शीघ्र जिले की सभी नगर व ब्लॉक इकाइयों के गठन हेतु प्रांत जिले स्तर के दायित्व धारियों को सहयोग करने की अपील भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यरत दायित्वधारियों से की।

     इस अवसर पर प्रांतीय संरक्षक डॉ उप्रेती ने सक्षम जिला दायित्व धारियों को दायित्व पत्र सौंपे एवं निम्न प्रस्ताव  पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुए । 

   सितारगंज ब्लॉक अध्यक्ष सक्षम मोहम्मद इजहार, रुद्रपुर नगर अध्यक्ष सक्षम ज्ञानी नरेंद्र सिंह, रुद्रपुर नगर उपाध्यक्ष सक्षम आशा मुंजा, जिला मीडिया प्रभारी ऊधम सिंह नगर सक्षम, हनीफ रजा को दायित्व सौंपे गए।

 जिला ऊधम सिंह नगर मैं जिला दिव्यांग केंद्र की स्थापना किए जाने**जिला ऊधम सिंह नगर में सक्षम की गतिविधियों को संचालन करने हेतु कोष की व्यवस्था करने**दिव्यांग हितों व कल्याण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बनाए गए अधिनियम का लाभ पात्र दिव्यांगों तक पहुंचाने दिव्यांगों को रोजगार परक प्रशिक्षण  की व्यवस्था व संसाधन उपलब्ध कराने दिव्यांगों की चिन्हीकरण  यूडीआईडी कार्ड , अंत्योदय अन्न योजना आदि का लाभ पहुंचाने में उनकी मदद व कैंपों का आयोजन करने                              फरवरी 2023 को  प्रान्त स्तर पर ,सक्षम संविदा प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे कुष्ठ रोग उन्मूलन पखवाड़े का कुष्ठ आश्रम रुद्रपुर में प्रस्तावित आगामी समापन आयोजन को जन सहयोग से सफल बनाने का प्रस्ताव। दिव्यांग अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सरकारी अर्द्ध सरकारी विभागों एवं सरकारी औद्योगिक संस्थानों सिडकुल , आदि में नियमानुसार आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां देने का प्रस्ताव।

      इस अवसर पर जिला प्रचार प्रमुख सक्षम *रेखा मेहता व सक्षम कार्यकर्ता सीतू ने रक्तदान कर जनता के प्रति सेवा व समर्पण का प्रेरणास्पद सहयोग प्रदान किया।

     जिला अध्यक्ष डा. जयंत जोशी ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व धन्यवाद करते हुए  सक्षम को मजबूती प्रदान करने व सहयोग का आवाहन किया एवं बैठक के समापन की घोषणा की।

     बैठक में लोकेश पंत, उमा जोशी, मोहम्मद साबिर, जीवन सिंह राणा जिला सह प्रमुख सक्षम, सुरेंद्र सिंह रावत जिला युवा सह प्रमुख , कमल पंत जिला युवा प्रमुख, चरणजीत गुलाटी,जीवन सिंह राणा ,मोना गुलाटी आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश

विधायक अताउर्रहमान के भाई नसीम उर्रहमान हज सफर पर रवाना