इंग्लैंड में रह रहे उत्तराखंड प्रवासियों ने जोशीमठ आपदा पीड़ितों की सहायता हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सहायता राशि का चेक सौंपा|

 बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए खटीमा से हमारे संवाददाता हनीफ रजा़ की रिपोर्ट, 

मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चेक सौंपा|


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की|


खटीमा 10 फरवरी, 2023- इंग्लैण्ड में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासियांे ने जोशीमठ आपदा पीड़ितो की सहायता हेतु दी धनराशि। लन्दन में रह रहे उत्तराखण्ड प्रवासी दीपक सिंह धामी ने प्रवासियों से आपदा राहत हेतु धनराशि एकत्र कर, अपने पिता श्री देव सिंह धामी निवासी पचैरिया, चकरपुर खटीमा के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास नगला तराई में मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को 3 लाख 50 हजार का चैक शौंपा। इस दौरान प्रदीप सिंह धामी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बरेली के बहेड़ी थाने में लेडी कांस्‍टेबल के चक्‍कर में पुलिस वालों में चलीं गोलियां, थानेदार समेत पांच पर गिरी गाज

पीलीभीत के थाना जहानाबाद की शाही पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा तेज़ रफ्तार ट्रक ने इको को मारी टक्कर दो व्यक्तियों की मौके पर हुई मौत, एक व्यक्ति घायल|

लोनी नगर पालिका परिषद लोनी का विस्तार कर 11 गांव और उनकी कॉलोनियों को शामिल कर किया गया