उस्मानी डिग्री कालेज़ व उस्मानी पब्लिक इंटर कालेज़ महेवागंज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74 वाँ गणतंत्र दिवस।

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

खीरी श्रीनगर  विधानसभा के महेवागंज में पूर्व मंत्री हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी फ़ार्मर विधायक के कमलों द्वारा 16 वर्षों से शिक्षा में अग्रसर उस्मानी डिग्री कालेज़ व उस्मानी पब्लिक इंटर कालेज़ में आज 74 वाँ गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथ पूर्व मंत्री प्रबंधक हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी फ़ार्मर विधायक व दर्जा नायब तहसीलदार हाज़ी शफ़ीक़ अहमद रहे।

विशिष्ट अतिथ श्रीमती डॉ.एस.पी.उस्मानी व इंजी.बेनज़ीर उस्मानी रही।




कार्यक्रम की शुरुआत दर्जा नायब तहसीलदार हाज़ी शफ़ीक़ अहमद ने ध्वजारोहण करके किया।

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी ने उस्मानी पब्लिक इंटर कालेज़ में ध्वजारोहण करके बच्चों सहित समस्त स्टाफ़ को बधाई दी।

पूर्व मंत्री हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी फ़ार्मर विधायक ने शहीदों के फ़ोटो पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धाजलि (खिराज़-ए-अकीदत)पेश की।


पूर्व मंत्री डॉ.आर.ऐ.उस्मानी ने समस्त स्टाफ़ को 74 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देकर शहीदों को याद करते  हुए अपने सम्बोधन में कहा आप सभी को इस महान पर्व गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं।जैसा कि हम सभी जानते हैं कि आज हम 74वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।


भारत के अनेक प्रांतो के लोकनिर्त्य और वेषभूषाओं और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है। यह देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़े युद्ध वा स्वतंत्रता आंदोलन में देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों के बलिदान का स्मारक है। कई वर्षों तक भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा ब्रिटिश शासन का सामना किया गया। जिसके फलस्वरूप देश को उनके चंगुल से आजाद कराया गया उनके इस बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

इंजी.बेनज़ीर उस्मानी ने बच्चों व स्टाफ़ को सम्बोधित किया।

पूर्व मंत्री हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी,दर्जा नायब तहसीलदार हाज़ी शफ़ीक़ अहमद,

डॉ.एस.पी.उस्मानी,इंजी.बेनज़ीर उस्मानी व प्राचार्या डॉ पायल राय ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

पूर्व मंत्री हाज़ी डॉ.आर.ऐ.उस्मानी ने समस्त स्टाफ़ को पेन व डायरी देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर उस्मानी डिग्री कालेज़ की प्राचार्या श्रीमती डॉ.पायलराय,प्रधानाचार्य ठाकुर ब्रजेश सिंह,रामबदन शर्मा,जेपी कुसवाहा,वसीम ग़ाज़ी,रुही सक्सेना,रिहान उस्मानी,धीरेंद्र गुप्ता,शीबा शाकिब,वीरेंद्र कुमार,वसीउल्ला,आमिर बेग,महताब खान,जेपी मिश्रा,सुधा वर्मा,हुस्न बानो,डॉ.सुष्मिता मिस्रा,प्राचार्य सुरेस  तिवारी,प्रतिभा वर्मा,डॉ.मिनाछी रोहिला,गायत्री मिश्रा,तृप्ति मिश्रा,विश्वनाथ विश्वात्मा,कमलेश राय,उपेन्द्र गौतम,काजल,अभिषेक,चुन्नन खान,नजमा खान,सुभास मौर्य,नाज़िम अहमद,सलमान खान,जावेद अंसारी,अताउननिशा आदि समस्त स्टाफ़ सहित छात्र/छात्राएँ मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश