मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली आगमन पर स्मार्ट सिटी के वार्ड 20 आजम नगर के जिला अस्पताल कॉलोनी मे कागज की नाव चला कर गड्ढा युक्त सड़कों के लिए किया विरोध प्रदर्शन|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए बरेली से मुस्तकीम मंसूरी की रिपोर्ट, 

बरेली दिनांक 31 अक्टूबर 2022 नगर निगम में सपा पार्षद गौरव सक्सेना द्वारा बरेली शहर में सड़कों में गड्ढों से त्रस्त बरेली शहर की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बरेली आगमन पर उन्हें कागज की नाव भेंट करने की तैयारी की लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के बरेली आने के बाद एयरपोर्ट पर अधिकारियों से जिला की समीक्षा कर और भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर निकल जाने पर सपा पार्षद गौरव सक्सेना द्वारा बरेली के स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड 20 आजमनगर के जिला अस्पताल कॉलोनी में पहुंचकर मार्ग के खड़ंजे में मौजूद गड्ढे के गंदे पानी में कागज की नाव चला कर विरोध प्रदर्शन किया उस समय मुख्यमंत्री त्रिशूल एयरपोर्ट के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।



विरोध प्रदर्शित करते हुए सपा पार्षद गौरव सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर अधिकारियों से ही जनपद की समीक्षा करने के स्थान पर शहर में किसी भी सड़क पर निकल कर औचक निरीक्षण कर लेते या नगर निगम के किन्हीं दो वार्डों  के अंदर पहुंचकर जायजा ले लेते तो प्रशासन की पोल खुल जाती लेकिन मुख्यमंत्री जी केवल कागजी समीक्षा करके चले गए उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे प्रदेश में गड्ढा मुक्ति का अभियान चलाया जा रहा है जबकि पिछले दिनों बरेली के अंदर मिनी बाईपास पर मजदूर अर्जुन के ठेला गड्ढे में गिर जाने से उनकी दर्दनाक मौत हो जाने पर भी बरेली का प्रशासन अभी तक नहीं चेता है पता नहीं और कितने आम इंसानों को जाने जाएंगी अथवा दुर्घटना से चोटिल होंगे तब प्रशासन जागेगा मजदूर अर्जुन की मौत की जिम्मेदारी किसकी है? शहर के मुख्य सड़कें जहां से मुख्यमंत्री जी के निकलने की संभावना थी केवल मुख्यमंत्री के आगमन के डर से लोक निर्माण विभाग द्वारा पैच वर्क करा दिया गया जबकि शहर के अन्य मुख्य मार्गों से लेकर वार्डों के अंदर तक की मुख्य सड़कें गड्ढा युक्त हैं आम आदमी उनमें गिरकर चोटिल हो रहा है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े जनप्रतिनिधि बरसात में लोगों से सोशल मीडिया पर अपना बचपन याद कर कागज की नाव चलाने की सीख दे रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री जी के आगमन के दिन शहर के गड्ढों की ओर उनका ध्यान आकर्षित कराने के लिए कागज की नाव चला कर विरोध प्रदर्शन किया है।

विरोध प्रदर्शन में सपा पार्षद गौरव सक्सेना के साथ पार्षद पति आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद सैयद अखलाक, संजीव कश्यप, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत, कई घायल

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा