उत्तराखंड की संस्कृति को सेवा पखवाड़े के तहत मनाया

भारतीय जनता पार्टी के पथ प्रदर्शक प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती व भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत आज उत्तर पूर्वी जिला भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों और मंडलों में एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठन करता और भाजपा के पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी जन्म जयंती के अवसर सभी ने नमन करते हुए याद किया। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि विविधता में एकता यह भारत की परंपरा है और यहीं संभव है।



आज उत्तराखंड की संस्कृति को हमने सेवा पखवाड़े के तहत मनाया व विभिन्न कलाकृतियों और संबोधनों द्वारा देखा व सुना। सांसद मनोज तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को याद करते हुए उनके बताए हुए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिल आया और उनकी एकात्म मानववाद और अंत्योदय की भावना को कार्यकर्ताओं के मध्य में उल्लेखित किया। जिला अध्यक्ष मोहन गोयल ने सेवा पखवाड़े के तहत खजूरी में गरीब बुजुर्ग महिलाओं को साड़ी वितरण कर सेवाभाव को गति प्रदान की और कहा कि आज सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर अम्बिका पैलेश में मोदी जी की मन की बातको सुना। हम निरंतर 17 सितंबर से आने वाले 2 अक्टूबर तक और उसके बाद भी इसी तरह से समाज में अपने सेवा भाव को चालू रखेंगे। प्रभारी सत्यनारायण गौतम ने भी ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया और समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा रक्त दान करने पर उनकी सराहना की। सेवा पखवाड़ा संयोजक दिनेश धामा ने मंच का संचालन किया और कार्यकर्ताओं के साहस और एकजुटता की सराहना की  सह संयोजक बृजेश सिंह और सचिन मावी ने भी आयोजन में सांस्कृतिक भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने कहा कि भाजपा सदैव राष्ट्रवाद और मानववाद की सोच को जीवंत रखती है और गरीबों शोषित वंचित और जरूरतमंद के सेवा भाव से खड़ी रहती है। इसी पखवाड़े के तहत सैकड़ो मयूर जग आम जनों को वितरित किये गए। कार्यक्रमों में जिला महामंत्री संजय त्यागी डॉ यू के चौधरी मीडिया प्रभारी दीपक चौहान मंडल अध्यक्ष राज सिंह रज्जु मुकेश गोयल जितेंद्र भदौरिया दिनेश अच्छवान गौरव डेढा व समस्थ भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश