पुलिस अधीक्षक पीलीभीत एवं अपर पुलिस अधीक्षक, व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में स्थानीय पुलिस की सक्रियता से अजीम बेग व तस्लीम बेग अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया|

बेताब समाचार एक्सप्रेस के लिए रफी मन्सूरी की रिपोर्ट, 

पीलीभीत/जहानाबाद दिनांक 02.08.2022 को आतिशबाज अजीमवेग पुत्र यासीन नि0 मोहल्ला सादात कस्वा व थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत द्वारा मकान के अन्दर अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ/सामग्री रखना जिसमें किसी अज्ञात कारणो से विस्फोट होने से अभियुक्त का मकान व आस पास के मकान गम्भीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गये तथा अभियुक्त की तीन पुत्रियाँ गम्भीर रूप से घायल हो गई जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इस  घटना के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 322/2022 धारा 285,286,304,427 भादवि व 9 B विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत किया गया, तभी से अभियुक्त फरार था। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर पीलीभीत के निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 04.08.2022 को 02 नफर अभियुक्तगण  (1) अजीम वेग पुत्र यासीन वेग उर्फ नत्थू वेग, (2) तस्लीम वेग पुत्र अजीम वेग नि0 गण मो0 सादात कस्बा व थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत को घटना स्थल के पास खपरैल के मकान के अन्दर रखे 6 प्लास्टिक के कटटे  में सफेद पाउडर जिसका वजन करीब 03 कुन्तल व 2 प्लास्टिक के कटटे में चमकीला पाउडर जिसका वजन करीब 1 कुन्तल, 20 कटटे प्लास्टिक की बोरी में तिकोने बने हुए पटाके वजन करीब 5 कुन्तल व 03 पेटी गत्ते के अन्दर तिकोने बने हुए पटाके जिसका वजन करीब 01 कुन्तल  20 किलो (कुल विस्फोटक पदार्थ 10 कुन्तल 20 किलो) के साथ गिरफ्तार किया गया है।  बरामदगी उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 323/2022 धारा 5B विस्फोटक अधि0 पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्त.. (1). अजीम वेग पुत्र यासीन वेग उर्फ नत्थू वेग (2) तस्लीम वेग पुत्र अजीम वेग उम्र करीब 20 वर्ष नि0 गण मो0 सादात कस्बा व थाना जहानाबाद जनपद पीलीभीत

बरामदगी विवरणः 6 प्लास्टिक के कटटे  में सफेद पाउडर जिसका वजन करीब 03 कुन्तल व 2 प्लास्टिक के कटटे में चमकीला पाउडर जिसका वजन करीब 1 कुन्तल, 20 कटटे प्लास्टिक की बोरी में तिकोने बने हुए पटाके वजन करीब 5 कुन्तल व 03 पेटी गत्ते के अन्दर तिकोने बने हुए पटाके जिसका वजन करीब 01 कुन्तल  20 किलो (कुल विस्फोटक पदार्थ 10 कुन्तल 20 किलो)

पुलिस टीमः  (1)  निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा (2) उ0नि0 आदर्श कुमार (3) हे0का0  438 धर्मेन्द्र सिंह, (4) का0 673 मोहित यादव (5) का0 657 सविन्द्र

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उज़मा रशीद को अपना बेशकीमती वोट देकर भारी बहुमत से विजई बनाएं

सपा समर्थित उम्मीदवार श्रीमती उजमा आदिल की हार की समीक्षा

सरधना के मोहल्ला कुम्हारान में खंभे में उतरे करंट से एक 11 वर्षीय बच्चे की मौत,नगर वासियों में आक्रोश